Bareilly News: निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री को निजी वाहन से बरेली से बाहर ले जाया गया है। इस दौरान उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया। समर्थकों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को हटा दिया। जानिए पूरा घटनाक्रम...
विज्ञापन
1 of 9
अलंकार अग्निहोत्री के समर्थकों ने गाड़ी रोकने का किया प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री को बुधवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच निजी वाहन से शहर से बाहर भेज दिया गया। इस दौरान उनके समर्थकों में जबर्दस्त आक्रोश देखने को मिला। समर्थकों ने अलंकार अग्निहोत्री को बरेली से बाहर न जाने देने के लिए रोकने का भरकस प्रयास किया। लेकिन पुलिस और प्रशासन अलंकार अग्निहोत्री को बरेली से बाहर भेजने में कामयाब रहा। आवास से बाहर आने से पहले अलंकार अग्निहोत्री ने एक इशारा भी किया। इसके बाद उनके समर्थकों ने रामपुर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू दी। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की भी की गई।
विज्ञापन
2 of 9
अलंकार अग्निहोत्री ने किया ये इशारा
- फोटो : अमर उजाला
अलंकार ने किया ये इशारा
सरकारी आवास से निकलने से पहले अलंकार अग्निहोत्री अफसरों के साथ कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए। उन्होंने पहले विक्ट्री का चिह्न दिखाया और एक अंगुली अपने सिर पर रखकर समर्थकों की तरफ इशारा किया।
विज्ञापन
3 of 9
अलंकार अग्निहोत्री के समर्थकों में दिखा आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
अलंकार अग्निहोत्री का इशारा देख उनके समर्थक और आक्रोशित हो गए। समर्थक तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अलंकार अग्निहोत्री को उनके पारिवारिक मित्र जिनमें एक अधिकारी भी शामिल हैं, अपने साथ ले गए हैं।
4 of 9
अलंकार अग्निहोत्री के समर्थकों में दिखा आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
हाउस अरेस्ट करने का लगाया था आरोप
बुधवार को सुबह अलंकार अग्निहोत्री सरकारी आवास से निकलकर गेट पर आए थे और मीडिया कर्मियों से खुद को हाउस अरेस्ट होना बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रशासन ने उन्हें आवास के अंदर ही रहने की हिदायत दी है और वह कानून को मानकर अपने आवास में ही रुके।
विज्ञापन
5 of 9
सिटी मजिस्ट्रेट आवास के गेट पर नोटिस चस्पा
- फोटो : संवाद
अलंकार ने कहा कि उन्हें उनके आवास से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि आपको बाहर न जाने देने के निर्देश मिले हैं। अग्निहोत्री ने कहा था कि उनके आवास पर अनावश्यक रूप से सीसी कैमरे लगा कर उनकी निजता का हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 9
गाड़ी के अंदर से विक्ट्री चिह्न दिखाकर समर्थकों को संदेश देते अलंकार
- फोटो : अमर उजाला
हाउस अरेस्ट किए जाने के आरोप पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने कहा कि निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री को हाउस अरेस्ट नहीं किया गया। अलंकार अग्निहोत्री अभी सरकारी सेवा में हैं और लोकसेवक होने के नाते वह सुरक्षा प्रोटोकॉल के दायरे में है।
विज्ञापन
7 of 9
धक्कामुक्की होने से जमीन पर गिरे इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर लगा जाम
अलंकार अग्निहोत्री को बरेली से बाहर भेजे जाने के दौरान उनके समर्थकों में जबर्दस्त आक्रोश दिखा। समर्थकों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर दी। किसी तरह पुलिस ने समर्थकों को रास्ते से हटाया और कार निकलवाई।
8 of 9
सड़क पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर लगा जाम
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अलंकार अग्निहोत्री की गाड़ी को शहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद कई समर्थक सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामा और प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
गाड़ी के अंदर से विक्ट्री चिह्न दिखाकर समर्थकों को संदेश देते अलंकार
- फोटो : अमर उजाला
सीओ बोले- अग्निहोत्री के मित्र अपने साथ ले गए
सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक अलंकार अग्निहोत्री के मित्र उन्हें अपनी निजी कार से ले गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह लखनऊ अपनी पत्नी के पास जा सकते हैं। उनकी मां कानपुर में रहती हैं। ऐसे में वह कानपुर भी जा सकते हैं, पुलिस उनके साथ नहीं है।