फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरी होनहार बेटी थी, किस जालिम ने मार दिया', छात्रा की मुट्ठी में थी मिट्ठी, बचने के लिए किया खूब संघर्ष

Sun, 17 May 2026 10:37 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यूपी के बरेली में डीएलएड छात्रा की हत्या मामला सामने आया है। लखनऊ-दिल्ली हाईवे से 400 मीटर दूर खेत में शव मिला है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से आरोपियों की तलाश की जा रही है। छात्रा परीक्षा देने निकली थी।
 
विज्ञापन
1 of 13
Student Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली के शीशगढ़ इलाके के स्कूल संचालक की बेटी डीएलएड छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर सीबीगंज इलाके में झुमका चौराहे के पास लखनऊ-दिल्ली हाईवे से चार सौ मीटर अंदर खेत में उसका शव मिला। 

शिनाख्त के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल किया गया। रात में पहुंचे परिवार वालों ने उसकी पहचान की। उन्होंने कुछ नाम बताए हैं, जिनकी तलाश के लिए एसएसपी ने चार टीमें लगाई हैं। दोपहर में ग्रामीणों ने शव देखा तो थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी अनुराग आर्य ने शव की पहचान के लिए चार टीमें लगा दीं। 
विज्ञापन

2 of 13
मौके पर जांच करती फील्ड यूनिट की टीम - फोटो : संवाद
रात करीब आठ बजे शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता सीबीगंज थाने पहुंचे और बताया कि उनकी 23 साल की बेटी शुक्रवार शाम से लापता है। वह फरीदपुर के एक इंटर कॉलेज में डीएलएड द्वितीय वर्ष की अंतिम परीक्षा देने गई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 13
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद
वहां से नहीं लौटी तो रात भर उसकी तलाश की। शनिवार सुबह उन लोगों ने फरीदपुर थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। यहां शव मिलने की जानकारी पर वह चले आए। पुलिस ने उन्हें मोर्चरी ले जाकर शव दिखाया तो उन्होंने पहचान कर ली। देर रात ये लोग दोबारा सीबीगंज थाने पहुंच गए।

4 of 13
मौके पर जांच करती पुलिस और आसपास खड़े स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
मुट्ठी में थी मिट्ठी, बचने के लिए किया संघर्ष
मृतका के गले पर कसाव, कोहनी व घुटनों पर चोट व घिसटने के निशान मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले उसने बचने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। इसी खेत की मिट्टी छात्रा की मुट्ठी में थी। वहां की घास भी टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन

5 of 13
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद
एसएसपी ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमाॅर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की संस्तुति की गई है। इस दौरान महिला डॉक्टर भी मौजूद रहेंगी। पोस्टमाॅर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 13
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से तलाशे जा रहे आरोपी
छात्रा के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। छात्रा के पिता ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके आधार पर सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सर्विलांस टीम भी लगा दी गई है।
 
विज्ञापन

7 of 13
एसएसपी और एसपी सिटी ने घटनास्थल का मुआयना किया। - फोटो : संवाद
रात में सीबीगंज थाने पहुंचे पिता ने बताया कि वह जूनियर हाईस्कूल के संचालक हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं। छात्रा उनकी दूसरे नंबर की बेटी थी। वह पढ़ाई में काफी होशियार थी। इसलिए उसकी इच्छा के मुताबिक बहेड़ी के दर्शन सिंह कॉलेज से उसे डीएलएड करवा रहे थे। 
 

8 of 13
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
छात्रा बरेली में ही उनके साढ़ू के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। रोज उनके साढ़ू उसे बस स्टैंड पर बाइक से छोड़ जाते थे। वहां से वह फरीदपुर में परीक्षा देने जाती थी। शुक्रवार को उसका अंतिम पेपर था। फिर उसे अपने गांव भी आना था।

9 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार सुबह उनके साढ़ू बेटी को छोड़कर गए थे। रात तक बेटी न तो उनके घर और न ही साढ़ू के घर पहुंची। उन्होंने सोचा कि शायद किसी सहेली के घर चली गई होगी, लेकिन वह सुबह तक नहीं आई तो पिता फरीदपुर कोतवाली पहुंचे। 

10 of 13
मौके पर पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात से ही छात्रा का नंबर भी बंद आ रहा था। पुलिस ने छात्रा के मौसा से भी बात की। उन्होंने बताया कि 14 मई को बाइक से एक लड़का छात्रा को उनके घर से थोड़ा पहले छोड़कर गया था। पुलिस अब वहां के सीसी फुटेज निकाल रही है।

11 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी बोले- कोई परिचित ही घटनाक्रम में शामिल
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि छात्रा की गला दबाकर हत्या करने जैसा मामला लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि कोई परिचित ही घटनाक्रम में शामिल है। छात्रा के परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। परिवार ने चार लोगों के मोबाइल नंबर दिए हैं, उन्हें सर्विलांस पर लगाया गया है। चार टीमों को इन्हें ट्रेस करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

12 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एआई से चेहरा साफ किया तो हुई पहचान
शव मिलने के बाद पहली चुनौती उसके पहचान की थी। चेहरे पर मिट्टी और खून लगा था। एसएसपी ने बताया कि उसके चेहरे के फोटो को एआई से साफ कराया गया। आसपास के जिलों व थानों को सूचना दी गई। इस उम्र व हुलिये की लड़कियों की कहां-कहां गुमशुदगी दर्ज हैं, इस बारे में भी पता लगाया जाने लगा। कई सोशल मीडिया ग्रुप पर भी शव के फोटो साझा किए गए।
विज्ञापन

13 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रा जो ड्रेस पहने थी, वह किस विद्यालय की है, इसकी भी जानकारी की जा रही थी। सुबह फरीदपुर थाने में छात्रा के परिजनों ने उसका जो वास्तविक फोटो दिया था, वह एआई के फोटो से मेल खाता नजर आया। तब फरीदपुर पुलिस ने परिवार को बुलाया और शव की पहचान हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें