फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की होली: तेरी आंख्या का यो काजल... गाने पर डांस कर बरेली एसएसपी ने बनाया माहौल; देखें वीडियो

Sat, 15 Mar 2025 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Police Holi: बरेली में इस बार पुलिस की होली खास रही। एसएसपी अनुराग आर्य ने डांस कर माहौल बनाया। एसपी सिटी ने भी जमकर डांस किया। 
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ एसएसपी ने किया डांस - फोटो : वीडियो ग्रैब
बरेली में शांतिपूर्ण ढंग से राम बरात, होली के त्योहार के साथ जुमे की नमाज निपटने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में होली के रंग बरसे। एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर होली खेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने सिर पर हैट लगाकर पुलिसकर्मियों के साथ जोरदार डांस किया। उन्होंने तेरी आंख्या का यो काजल... गाने पर डांस कर माहौल बना दिया। एसपी सिटी मानुष पारीक भी जमकर थिरके। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एसपी सिटी ने जमकर डांस किया - फोटो : अमर उजाला
13 और 14 मार्च को होली पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के बाद शनिवार को पुलिस ने धमाल मचाया। सुबह करीब आठ बजे से ही पुलिस लाइन में होली खेलने की तैयारी शुरू हो गई थी। रंगों और पानी की बौछार की गई तो पुलिसकर्मी होली के गीतों पर थिरकने लगे। 

यह भी पढ़ें- आस्था-परंपरा के रंग में रंगा बरेली: दूल्हा बने रघुवर... बराती हुरियारे, तस्वीरों में देखें ऐतिहासिक राम बरात

 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस लाइन में खेली गई होली - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने तेरी आंख्या का यो काजल... गाने पर हैट लगाकर डांस कर माहौल बना दिया। पुलिस की होली में जवानों और अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। हर कोई होली के रंगों से सराबोर हो गया।

यह भी पढ़ें- Holi Unique Tradition: होली पर 41 साल बाद दूल्हे संग लौटी दुल्हन, इस बार भैंसे से नहीं... कार से गए मिश्राजी

 

4 of 5
आईजी आवास के गेट पर एसएसपी व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
इस बार पुलिस की होली खास रही। एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने पहले पुलिस लाइन में धमाल मचाया। इसके बाद बस से डीएम और आईजी के आवास पर पहुंचे। एसएसपी ने मेरा महबूब आया है... गाना गाकर अनोखे अंदाज में अफसरों को होली खेलने का बुलावा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईजी आवास के गेट पर नारेबाजी करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
रंग से बचने के लिए अफसर छिपे तो गेट पर एसएसपी और एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। तानाशाही नहीं चलेगी... नहीं चलेगी के नारे लगाए। इसके बाद अफसर बाहर निकलकर आए, फिर जमकर होली खेली गई। अफसरों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें