फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआर इंटरनेशनल की टीम बनी अमर उजाला क्रिकेट लीग की चैंपियन, सेंट फ्रांसिस को नौ विकेट से हराया

Wed, 16 Jan 2019 10:54 PM IST
पवन चंद्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
cricket league champion - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित अमर उजाला क्रिकेट लीग के बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में एसआर इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने सेंट फ्रांसिस स्कूल को नौ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह, पूर्व रणजी खिलाड़ी अतुल मिश्रा, मनोज दीक्षित ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। फाइनल में सबसे ज्यादा 29 रन बनाने वाले ओम अग्रवाल को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। मैन ऑफ दि सीरीज का खिताब एसआर इंटरनेशनल के निखिल सक्सेना को मिला। बेस्ट बॉलर का भी खिताब उनको दिया गया

विज्ञापन

2 of 5
cricket league champion - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल में जीआरएम और एसआर इंटरनेशनल के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआरएम ने निर्धारित दस ओवर में 79 रन बनाए। जीआरएम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाजी शिवम शून्य पर आउट हो गए

विज्ञापन

3 of 5
cricket league champion - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद नमन, यश, स्वास्तिक ने मोर्चा संभाला और स्कोर 79 तक पहुंचा। स्वास्तिक ने 18 रन बनाए। एसआर की तरफ से लिखिल ने दो, आकाश और आयूष ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी एसआर की टीम शुरुआत में लड़खड़ाई। ओम ने 19 और सौभाग्य ने 13 रन बनाए। आखिर में मुकाबला टाई हो गया। उसका नतीजा सुपर ओवर से निकला। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर ने एक ओवर में 12 रन बनाए। जवाब में जीआरएम की टीम पांच रन ही बना सकी।

4 of 5
cricket league champion - फोटो : अमर उजाला

दूसरा सेमीफाइनल में सेंट फ्रांसिस जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट फ्रांसिस ने निर्धारित दस ओवर में आठ विकेट पर 55 रन बनाए। प्रियूष ने सर्वाधिक नौ रन बनाए। हिमांश, रितिक, सिद्धार्थ, दीपक, वंश के विकेट जल्दी-जल्दी गवांने से सेंट फ्रांसिस बैकफुट पर आ गया। जीआरएम की तरफ से निखिल ने दो, उदय ने दो, सौजन्य ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में एसआर इंटरनेशनल ने निखिल और ओम अग्रवाल के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओम ने 29 रन और निखिल ने 17 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cricket league champion - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला लीग में इन खिलाड़ियों का रहा जलवा

-मैन ऑफ दि सीरीज निखिल सक्सेना, नौ विकेट 35 रन, एसआर इंटरनेशनल स्कूल

-फाइनल में मैन ऑफ दि मैच ओम अग्रवाल एसआर इंटरनेशनल स्कूल

- बेस्ट बैट्समैन आकाश एसआर इंटरनेशनल

-बेस्ट फिल्डर शिवम सेंट फ्रांसिस

-बेस्ट बॉलर निखिल, नौ विकेट एसआर इंटरनेशनल

अन्य मैचों के मैन ऑफ दि मैच

-नवदीप अलमा मातेर 32 रन

-कुनाल सेंट फ्रांसिस 3 विकेट

-विक्की डीपीएस 37 रन

-सुभ अलमा मातेर 23 रन एक विकेट

-उदय एसआर इंटरनेशनल 30 रन

-अभिषेक जीआरएम 3 विकेट

-आकाश एसआर इंटरनेशनल एक विकेट 15 रन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें