नाथनगरी बरेली में बृहस्पतिवार की शाम भगवान शिव को समर्पित रही। मुक्ताकाशी मंच पर अमर उजाला की संगीत संध्या शिवोहम में विख्यात गायक कैलाश खेर के पहुंचते ही माहौल हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। कैलासा बैंड के रिदम पर कैलाश खेर की आवाज ने श्रोताओं को थिरकने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन
1 of 11
'शिवोहम' में कैलाश खेर के सुरों पर थिरके शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
लेजर लाइटों से जगमगाता 'शिवोहम' का मंच, हर-हर महादेव उद्घोष से गूंजता परिसर और पद्मश्री कैलाश खेर के स्वर। इन सबका संगम हुआ तो बृहस्पतिवार को बरेली में शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी में सजे मंच की गूंज पूरे शहर ने महसूस की। 15 हजार शहरवासियों ने शिव का वर्चुअल साक्षात्कार किया। पूरी नाथ नगरी बगड़ बम बबम... की स्वर लहरी पर झूम उठी। अमर उजाला की ओर से आयोजित शिवोहम के शुभारंभ से दो घंटे पूर्व ही सैकड़ों की तादाद में शहरवासी पहुंचने लगे थे। शाम छह बजे से मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन
2 of 11
कैलाश खेर ने बिखेरे भक्ति के सुर
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले कैलासा बैंड ने शिवोहम अर्थात मैं ही शिव हूं... की प्रस्तुति दी। 12 ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति और शिव-शक्ति के मिलन की कथा की आकर्षक प्रस्तुति से श्रोता झूम उठे। एलईडी स्क्रीन पर रुद्राभिषेक और काशी विश्वनाथ धाम में पूजा का सजीव प्रसारण देखकर लोग आस्था और अध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन
3 of 11
शिवोहम कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
फिर गणेश वंदना वक्रतुंड महाकाय की नृत्य प्रस्तुति के बाद मुख्य यजमानों ने रुद्राभिषेक किया। शिव एआई स्टोरी में शिव का डमरू, ओम का रहस्य, समुद्र मंथन, नंदी, अमरनाथ यात्रा, त्रिशूल, नागेश्वर की प्रस्तुतियां हुई।
कैलाश खेर ने आदियोगी के भजनों के साथ मंच पर कदम रखा तो परिसर तालियों से गूंज उठा। क्रमशः मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया, आओ जी.. आओ जी, तौबा तौबा रे तेरी सूरत, तू जाने ना, सोई सोई सेज, पिया के रंग रंगदीनी ओढ़नी, कौन है वो कौन है कहां से वो आया, क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है, प्रीत की लत मोहे ऐसी लगी आदि भजन और फिल्मी गीत सुनाकर लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
कैलाश खेर
- फोटो : अमर उजाला
महादेव की नगरी है बरेली, सनातन संस्कृति से जुड़ने का आह्वान
दर्शकों से रूबरू कैलाश खेर ने कहा कि बरेली की पहचान दशकों पहले झुमका गिरा रे गीत से हुई, लेकिन यहां के नाथ मंदिर सदियों पुराने हैं। इसे नाथ नगरी नहीं, बल्कि महादेव नगरी के नाम से पुकारा जाना चाहिए। हजारों लोगों की मौजूदगी इसका प्रमाण है कि बरेली वाले जाग गए हैं। जो नहीं जागे हैं, उनसे सनातन संस्कृति की ओर लौटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
6 of 11
लेजर शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश खेर ने कहा कि बरेली में प्रस्तुति के लिए उत्साहित था, लेकिन बरेली वाले ज्यादा ही उत्साहित हैं। यही जीवंतता का प्रतीक है। ये परमात्मा का खेला है। भौतिक जीवन में अध्यात्म का पुट संपूर्णता का अहसास कराता है।
सम्मानित हुए पुरोहित
प्रस्तुति के दौरान कैलाश खेर ने महंत कालू गिरि, पंडित ईश्वर सरन, धर्मेंद्र गिरि महाराज, पंडित घनश्याम, पंडित राम अवध मिश्रा, पंडित सुनील, पंडित रजनीश, पंडित रजनीश, आचार्य प्रखर मिश्र को सम्मानित किया।
विज्ञापन
7 of 11
शिवोहम कार्यक्रम में रुद्राभिषेक किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक मंत्रोचार के साथ हुआ रुद्राभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव
शिवोहम के आध्यात्मिक वातावरण के बीच रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। पंडित जनार्दन पांडेय ने अनुष्ठान को संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान आशुतोष का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया गया। पंडित जनार्दन पांडेय ने कहा कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए किया जाने वाला वैदिक अनुष्ठान है। इसमें मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग पर अभिषेक किया जाता है। यह जीवन से दुखों, रोगों, दरिद्रता और नकारात्मकता को नष्ट करता है। साथ ही, सुख-समृद्धि, सफलता और मानसिक शांति की प्राप्त होती है।
8 of 11
भक्तों ने लगाए नारे
- फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने भगवान शिव से मनोकामना मांग कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक में शामिल होकर महापौर उमेश गौतम ने भी बाबा से मनौती मांगी। भक्तों ने भी भगवान शिव के जयकारे लगाए।
9 of 11
शिवोहम कार्यक्रम का मंच
- फोटो : अमर उजाला
फूड स्टाल व सेल्फी प्वॉइंट पर रही भीड़
आयोजन के दौरान लोगों ने वहां लगे फूड स्टालों पर पहुंचकर पिज्जा, बर्गर आदि का स्वाद लिया। शिवोहम के सेल्फी प्वॉइंट के आगे लोगों को जमकर सेल्फी ली। बच्चे, बुजुर्ग सब ने कार्यक्रम का आनंद उठाया
10 of 11
अमर उजाला की ओर से आयोजित शिवोहम में प्रायोजकों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
ये रहे शिवोहम के प्रायोजक
प्रेजेंटिंग पार्टनर : तिरंगा अगरबत्ती।
टिकटिंग पार्टनर : डिस्ट्रिक्ट एप।
वेन्यू पार्टनर : कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी।
ड्रिवन बाय पार्टनर : किया मोटर्स।
बेवरिज पार्टनर : कोकाकोला।
सस्टेनबिलिटी पार्टनर : नगर निगम, बरेली।
को-पावर्ड बाय : राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल, सृष्टिपूर्ति, वैगमाइन एंटरप्राइजेज, सुरभी पेंट्स, रतन इंटरनेशनल डे-बोर्डिंग स्कूल, डॉ. वासू आई हॉस्पिटल।