शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय हाईवे के हुलासनगरा ओवरब्रिज पर गलत लेन पर दौड़ रहे टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक, किशोरी और युवती की मौत हो गई। तीनों बरेली के रहने वाले थे। बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा कमल निवासी शमशुद्दीन मंसूरी का बेटा साजिद मंसूरी (18) मंगलवार दोपहर मीरानपुर कटरा से लौट रहा था। उसके साथ फरीदपुर के फर्रुखपुर निवासी आबिद अली की 17 वर्षीय बेटी गुलबहार और बिथरी चैनपुर के ग्राम सैदूपुर निवासी बब्बू की 18 वर्षीय बेटी रीना भी बैठी थी।