फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षिका बनना चाहती थी कोमल... जीजा ने इसलिए कर दिया साली का मर्डर, कमरे में फैला था खून ही खून; तस्वीरें

Wed, 18 Dec 2024 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

Bareilly News In Hindi: शाहजहांपुर में छोटे भाई से शादी करने से इन्कार पर जीजा ने चाकू से गला रेतकर अपनी साली कोमल सक्सेना (25) की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन
1 of 10
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में निकिता उर्फ कोमल की हत्या से परिजन व मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं। आईटीआई में सिलाई-कटाई प्रवक्ता के पद पर रहे डॉ. सुरेश बाबू सक्सेना की बेटी कोमल पढ़ाई में काफी होनहार थी। बीएससी करने के बाद बीएड कर टेट भी पास किया था। नंबर कम रहने की वजह से जल्द होने वाली परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। उसका सपना शिक्षिका बनने का था।

सुरेश बाबू की सबसे बड़ी बेटी सलोनी की शादी कुलदीप के साथ हुई है। दूसरे नंबर की बेटी वर्तिका उर्फ रूबी ने प्रेम विवाह किया था। वह वर्तमान में पुवायां आईटीआई में संविदा पर कार्यरत है। तीसरे नंबर की बेटी कोमल ने आर्य महिला डिग्री कॉलेज से बीएससी किया था। इसके बाद जीएफ कॉलेज से बीएड किया। उसने यूपीटेट और सीटेट भी पास कर लिया था। 
 
विज्ञापन

2 of 10
कोमल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपीटेट में नंबर कम रहने पर दोबारा से परीक्षा देकर अच्छे नंबर लाने की तैयारी कर रही थी। भाई आईटीआई में कार्यरत होने के बावजूद वह अपना खर्च उठाती थी। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। इसके अतिरिक्त परिवार को संभालने के साथ ही रिश्तेदारी को भी संभाल रखा था। वह लगातार परीक्षा की तैयारी में भी जुटी हुई थी।
 
विज्ञापन

3 of 10
आरोपी अंशुल की पत्नी वर्तिका से झगड़ती सविनय गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
शुगर के मरीज थे पिता
सुरेश बाबू शुगर के मरीज थे। वह रोजाना ही इंसुलिन लेते थे। शुगर बढ़ने के चलते ही उनकी मौत हुई थी। बड़ी बेटी सलोनी की शादी कुलदीप से करने के बाद वर्तिका की शादी होनी थी। अंशुल से प्रेम-प्रसंग व शादी को लेकर बड़े दामाद कुलदीप भी राजी नहीं थे। उन्हें समझाकर शादी में शामिल कराया था। सविनय ने अपनी बेटी को उस समय दहेज भी दिया था। वर्तिका और अंशुल के कोई औलाद नहीं है। 

4 of 10
आरोपी अंशुल - फोटो : अमर उजाला
आरोपी का हाथ भी कटा
कोमल पर वार करते समय चाकू फिसलने से अंशुल का हाथ भी कट गया है। पुलिस की गिरफ्त में उसने कट भी दिखाया। उसके जूतों और शरीर और हाथों पर खून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 10
खून से लाल हुआ बाल्टी का पानी - फोटो : अमर उजाला
कमरे के अंदर फैला था खून 
घटना की सूचना आने पर इंस्पेक्टर सदर सुरेंद्र पाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें कमरे के अंदर खून फैला मिला। सूचना पर एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी प्रयांक जैन ने परिजनों से पूछताछ की। एसपी राजेश एस ने निरीक्षण किया। फाॅरेंसिक टीम ने कमरे व आसपास के क्षेत्र से नमूने जुटाए हैं।  
 
विज्ञापन

6 of 10
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सविनय की बात पर उलझी पुलिस
मृतका की मां सविनय सक्सेना ने बताया कि जिस समय घटना हुई। वह सब्जी लेकर लौट रही थीं, जबकि पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के समय सविनय सक्सेना मकान में थीं। उन्होंने बचाने का प्रयास भी किया, जिससे वह उनके ऊपर झपट पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने तहरीर में माैके पर होने की बात कही है, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

7 of 10
मृतका कोमल का फाइल फोटो, आरोपी अंशुल - फोटो : अमर उजाला
भाईदूज पर ससुराल आया था अंशुल
मनमुटाव के चलते अंशुल अपनी ससुराल नहीं आता था। वह भाईदूज पर अपनी पत्नी के साथ आया था। उसके बाद मंगलवार को वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। इसको लेकर मोहल्ले में काफी लोग चर्चा भी करते रहे।
 

8 of 10
मृतका के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई से शादी से इन्कार पर जीजा ने गर्दन रेत की हत्या
शाहजहांपुर में छोटे भाई से शादी करने से इन्कार पर जीजा ने चाकू से गला रेतकर अपनी साली कोमल सक्सेना (25) की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला लाला तेली बजरिया में उस समय हुई, जब कोमल घर में अकेली थी। हत्या के बाद भागते समय दरवाजे पर सास मिल गईं तो उन पर भी हमले की कोशिश की। शोर मचाने पर चाकू फेंककर फरार हो गया। सास ने आरोप लगाया कि दामाद ने मकान बनवाने के लिए सात लाख रुपये उधार लिए थे। अब रुपये मांगने पर भाई की शादी छोटी बेटी से करने की बात कह रहा था।

 

9 of 10
घर के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला आईटीआई कॉलोनी निवासी स्व. सुरेश बाबू सक्सेना की बड़ी बेटी वर्तिका ने महमंद जलालनगर निवासी अंशुल शर्मा उर्फ रवि से प्रेम विवाह किया था। छोटी बेटी कोमल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही ट्यूशन भी पढ़ाती थी। मंगलवार सुबह आठ बजे वह पढ़ाने गई थी। करीब 11 बजे लौटी तो मां सविनय सब्जी लेने चली गई।

इसी बीच घर में घुसे अंशुल ने कोमल की हत्या कर दी। मां ने बताया कि अंशुल बाहर निकल ही रहा था कि वह भी आ गईं। खून से सने हाथ देखकर पूछताछ की तो उन पर भी हमला करना चाहा। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुटे तो भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
एसपी राजेश एस. - फोटो : अमर उजाला
एसपी राजेश एस. ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने छोटे भाई छोटू शर्मा से कोमल की शादी कराना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसी को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें