बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
नौ ट्रेनें निरस्त, 20 गाड़ियों ने कराया इंतजार
कोहरे और शीतलहर के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन नौ गाड़ियां बुधवार को निरस्त रहीं। बिहार, पूर्वांचल, पंजाब, जम्मू की ओर जाने-आने वाली 20 से ज्यादा गाड़ियों ने यात्रियों को इंतजार कराया। 12327 उपासना एक्सप्रेस, 64177 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर, 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर, 15128 काशी विश्वनाथ, 15910 अवध-असम, 15074 त्रिवेणी, 14618 जनसेवा, 18104 टाटानगर और 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रहीं। 12469 कानपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट तीन घंटे देरी से आई।