फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉक फॉर यूनिटी: बरेली में दिखा देशभक्ति का जोश, स्कूली बच्चों ने दिया एकता का संदेश; देखें तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2026 12:02 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे। यह नजारा बरेली में बुधवार को वॉक फॉर यूनिटी रैली में दिखाई दिया। अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम' के तहत वॉक फॉर यूनिटी रैली निकाली गई तो सड़कें तिरंगामय हो गईं। इस रैली में करीब तीन हजार बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 8
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर आयोजित हो रहे विशेष कार्यक्रम 'मां तुझे प्रणाम' का बुधवार को 'वॉक फॉर यूनिटी' के साथ शुभारंभ हुआ। इस यात्रा में करीब तीन हजार स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश प्रेम और एकता का संदेश दिया। वन मंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और मंडलायुक्त शंभू कुमार ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह रैली शहर के डीडीपुरम शहीद चौक से शुरू हुई। इसके बाद शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर और सलोनी तिराहा स्थित वंदना स्वीट्स के मुख्य मार्ग से गुजरी। रैली वापस शहीद चौक पर आकर संपन्न हुई।

विज्ञापन

2 of 8
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल बच्चों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। रैली में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। हर कोई देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
 
विज्ञापन

3 of 8
वॉक फॉर यूनिटी में वन मंत्री ने बढ़ाया बच्चों का हौसला - फोटो : अमर उजाला
मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला 
रैली में वन मंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल और विभिन्न विभागों के अफसरों ने बच्चों के साथ चलकर उनका हौसला बढ़ाया। शहर के व्यापारी, उद्योगपति तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
 

4 of 8
वॉक फॉर यूनिटी में चलते महापौर उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला
गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी
वन मंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडलायुक्त शंभू कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। विभिन्न विभागों के अफसरों ने भी इस यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी भागीदारी ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
वॉक फॉर यूनिटी में बच्चों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रभक्ति का संदेश और स्वागत
'वॉक फॉर यूनिटी' ने देश प्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के पूरे मार्ग में जगह-जगह समाजसेवी लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस एकता और सौहार्द के संदेश को प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन

6 of 8
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
वॉक फॉर यूनिटी के समापन पर वन मंत्री अरुण कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' लगाने की अपील की। 'मां तुझे प्रणाम' अभियान के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को वाहन तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 8
वॉक फॉर यूनिटी में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
मुख्य प्रायोजक : सिटी सेंटर एलए मॉल, कैंसर स्क्रीनिंग शिविर प्रायोजक, श्री राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस - कैंसर से आजादी।
सह प्रायोजक : राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल, नॉरिश बॉय बीएल एग्रो, महिसुधा।
पावर्ड वाय : रामा श्यामा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मारिया फ्रोजन एग्रो, अजंता स्वीट्स एंड बेकर्स, डॉ. बासु आई हॉस्पिटल।
इवेंट पार्टनर : इवेंटवालाज
फोटोग्राफी पार्टनर प्रो मोशन्स स्टूडियो। 
विज्ञापन

8 of 8
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
वैल्यूड पार्टनर्स ध्रुव अम्यूजमेंट लिमिटेड, जीडी हॉस्पिटल, द ग्रैंड निर्वाना- होटल एंड रिजार्ट, उत्कर्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जसोरिया ब्रदर्स, फ्यूचर शेप ग्रुप, केसीएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, निर्मल रिजॉर्ट, टाइटन वर्ल्ड, मिशन अस्पताल, जेबी इन्फ्राटेक (फूल नारायण विला), बॉम्बे होजरी, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दीपमाला कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. लतिका अग्रवाल, ओम रेजीडेंसी, महावीर वुड क्राफ्ट, ग्लोब रोलर फ्लोर मिल्स लिमिटेड, डॉ. अनीस बेग, सीलैंड, रामायण टीवीएस, राममूर्तिलाल जमींदार आयरन एंड सीमेन्ट स्टोर, मोक्ष द सोशल क्लब, प्लाई महल, एडवोकेट सीवी सिंह, एजिलस डायग्नोस्टिक्स, वाडीलाल इंडस्ट्रीज, पारिजात चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, डॉ. आफताब आई केयर, ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस, बरेली इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, रिद्धिम हार्ट सेंटर, होटल डिप्लोमेट रेजीडेंसी, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय, राधिका सुपर स्पेशियलिटी एंड एडवांस ट्रॉमा सेंटर, डॉ. अंकुर अग्रवाल, राधा माधव पब्लिक स्कूल, माइसेम सीमेंट, एलआईसी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूपी ग्रामीण बैंक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें