फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व विधायक की मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ पर लाठीचार्ज, तस्वीरों में देखें इलाके में उबाल का हाल

Mon, 07 Sep 2020 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 7
former MLA case - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव में रविवार दोपहर जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों का विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना (80) की झगड़े के दौरान मौत हो गई। हमले में पूर्व विधायक की पत्नी सीता, बेटा संजीव मिश्र और पुत्र वधू शीतल भी घायल हो गए। परिवारवालों का आरोप है कि पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं देर रात हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत हृदयाघात की वजह से हुई है। उधर, मौत की खबर से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया तो सीओ कुलदीप कुकरेती के निर्देश पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। बाद में भीड़ ने कोतवाल सुनील कुमार सिंह को घेरा और कार्रवाई की मांग करने लगे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सतेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। त्रिकोलिया गांव निवासी निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना निघासन विधान सभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। परिजनों के अनुसार त्रिकोलिया बस स्टैंड के सामने सड़क के किनारे उनकी साढ़े चार एकड़ जमीन है। 
 

4 of 7
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसमें से कुछ जमीन उन्होंने बेच दी थी। आरोप है कि पूर्व विधायक की शेष जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे जमीन कब्जा करने की जानकारी पर पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्र कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पुलिसकर्मी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
घायल विधायक का पुत्र - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि कब्जा करने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग हमलावर हो गए। इसी बीच पूर्व विधायक भी वहां पहुंच गए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। घायल पूर्व विधायक जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए। परिजन उन्हें पलिया स्थित अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

6 of 7
डीएम व एसपी को जानकारी देते पूर्व विधायक के पुत्र - फोटो : अमर उजाला
पांच लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की हत्या के मामले में देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बेटा संजीव मिश्रा की तहरीर पर आरोपी राधेश्याम गुप्ता, किशन गुप्ता, रिकंल गुप्ता, अनुराग गुप्ता, समीर गुप्ता के खिलाफ हत्या, बलवा व मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूर्व विधायक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ को जिला मुख्यालय से किया संबद्ध
आईजी लक्ष्मी सिंह ने एसपी खीरी सत्येंद्र कुमार और डीएम शैलेंद्र कुमार के विचार विमर्श के बाद पूर्व विधायक के परिजनों की मांग पर पलिया सीओ कुलदीप कुकरेती को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। आईजी ने बताया कि वह जिला मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे इस दौरान उनकी विभागीय जांच जारी रहेगी। अगर उसमें वह दोषी पाए जाते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाऐेगी। इस मामले परसरपुर चौकी इंचार्ज रामबरन गुप्ता और दो सिपाही निलंबित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें