बरेली में रामायण वाटिका के रूप में एक नया रमणीक स्थल विकसित हो गया है। यहां शुक्रवार को तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। लाखों फूलों से पूरी वाटिका को सजाया गया है। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी पुष्प प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 10
रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामायण वाटिका में शुक्रवार को पुष्प प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया। विभिन्न प्रजातियों के खिले फूल देखकर लोगों के चेहरे भी मुस्कराए। देर शाम तक लोगों का तांता रहा। पुष्प प्रदर्शनी को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में आकर्षण दिखा। फूलों से सजे भगवान के स्वरूप और केदारनाथ मंदिर के प्रतिरूप ने लोगों में भक्ति भाव जगाया। रामायण वाटिका को हजारों प्रजाति के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। चौतरफा रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू है तो थ्रीडी चित्रों में रामकथा का वर्णन भी आकर्षित कर रहा है। दूसरे दिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 10
रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
रामायण वाटिका में गुलाब, गेंदा समेत तमाम स्थानीय प्रजातियों के फूलों के संग हॉलैंड के ट्यूलिप के फूल और दक्षिण भारत से लाए गए गोआब, वाकली, पाडल और मृत संजीवनी के पौधे भी अपनी महक बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
रामायण वाटिका में लगी श्रीराम की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
रामायण वाटिका के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर रामकथा के वृतांत देखे जा सकते हैं। श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग थ्री-डी चित्रों में दिखाए गए हैं। लोग इन तस्वीरों के साथ फोटो लेते दिखे।
4 of 10
Ramayana Vatika
- फोटो : अमर उजाला
पुष्प प्रदर्शनी में मोर, हिरन, शेर व अन्य आकृतियां बच्चों को आकर्षित कर रही है। बच्चों ने इनके साथ फोटो खिंचवाए। सेल्फी प्वाइंट और भगवान राम की लघु मूर्ति के साथ भी फोटो लेने की होड़ रही। अंधेरा छाने के बाद भव्य रोशनी ने वाटिका की रौनक बढ़ाई।
विज्ञापन
5 of 10
रामायण वाटिका में फूलों से सजाया गया शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
पुष्प प्रदर्शनी में भगवान शिव की स्तुति के लिए फूलों से बाबा केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप तैयार किया गया है। इसके अलावा रामायण वाटिका में रामसेतु का प्रतिरूप भी बना हुआ है।
विज्ञापन
6 of 10
Ramayana Vatika
- फोटो : अमर उजाला
रामायण वाटिका की पुष्प प्रदर्शनी में 50 हजार तरह के फूल और फूलों से भगवान की आकृतियां सजाई गई हैं। मियाबाकी पद्धति से करीब नौ महीने पहले 1600 हजार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
7 of 10
Ramayana Vatika
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन तक चलने वाली पुष्प प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार ने एमएलसी बहोरनलाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. श्याम बिहारीलाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा के साथ फीता काटा।
8 of 10
Ramayana Vatika
- फोटो : अमर उजाला
शुभारंभ समारोह में सांसद ने कहा कि जब 51 फुट ऊंची वनवासी वेश में राम की प्रतिमा लगेगी तो इस वाटिका की शान और बढ़ जाएगी। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने भी संबोधित किया।
9 of 10
Ramayana Vatika
- फोटो : अमर उजाला
बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए, बीडीए बोर्ड के सदस्य पार्षद राजेश अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। बीडीए के सचिव सचिव योगेंद्र कुमार ने संचालन किया। कहा कि महाशिवरात्रि के आसपास प्रति वर्ष तीन दिन के लिए पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजीव सिंघल व पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने पुष्प प्रदर्शनी देखी। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए को डिजिटल रामायण भेंट की।