फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़कों पर उतरे पुलिस प्रशासन के अफसर, धर्मस्थलों से उतरवाए 172 लाउडस्पीकर

Fri, 06 Dec 2024 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते पुलिस अलर्ट पर रही। इससे पहले बृहस्पतिवार को अफसरों ने शहर में भ्रमण किया। शहर के लोगों से बात भी की।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर उतरे अफसर - फोटो : विभाग
शासन के निर्देश पर बरेली में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे शहर की सड़कों पर उतरे। जिलेभर में थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ क्षेत्र में घूमे। जिले में धर्मस्थलों पर अवैध तरीके से लगे 172 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। गर्ल्स कॉलेजों के आसपास मंडरा रहे बाइकर्स भी पकड़े गए। शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते पुलिस अलर्ट पर रही। 
विज्ञापन

2 of 5
शहर में घूमे अफसर - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह पांच से आठ बजे तक एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत अन्य अधिकारी सड़कों पर नजर आए। अधिकारियों ने मार्निंग वॉक पर निकले लोगों से बात भी की।
विज्ञापन

3 of 5
सुबह सुबह सड़क पर निकले अफसर - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक स्थलों पर अनुमति के बिना लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने के साथ ही मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकरों की आवाज भी कम कराई गई। कुल 1768 लाउडस्पीकरों को चेक किया। इनमें से 762 मानक के विपरीत मिले। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पुलिस ने 590 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई, जबकि 172 को उतरवा दिया। वाहन चेकिंग भी की गई। गांधी उद्यान तिराहे, चौकी चौराहे पर नंबर प्लेट के बिना 39 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही स्टंट कर रहे नौ वाहनों को भी सीज किया गया। 45 वाहन चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोर्स के साथ गश्त करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने की गश्त 
एसपी सिटी मानुष पारीक ने रात में पुलिस बल के साथ कोतवाली एवं थाना किला क्षेत्र में प्रमुख चौराहों, तिराहों, मार्केट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान एसपी सिटी ने शहरवासियों से संवाद किया। भाईचारा, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें