बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को रोड शो किया। इस बार रोड शो के जरिये साइलेंट पॉलिटिक्स का नया प्रयोग किया। इस बार मोदी ने राम-राम नहीं की तो उनको देखने जुटी भीड़ ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। बुजुर्गों-महिलाओं के सामने से गुजरे तो पीएम ने हाथ जोड़े। युवाओं को कमल का चिह्न दिखाकर लुभाया लेकिन उनकी जुबां खामोश रही। उनकी भाव-भंगिमाओं पर पूरा शहर थिरक उठा। यह अलग बात है कि शहरवासियों की मोदी को सुनने की इच्छा अधूरी रह गई।
बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला रोड शो था। इससे पहले वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने महानगर कॉलोनी के पीछे मैदान में जनसभा की थी। तब वह प्रधानमंत्री नहीं बने थे। शुक्रवार को बंगाल और बिहार में जनसभा के बाद शाम को वह शहर में रोड शो करने पहुंचे थे, लेकिन चेहरे पर थकान दूर-दूर तक नहीं थी। भगवा वाहन पर पीएम का भगवा कुर्ता और हाथ में कमल का चिह्न... एक-एक चीज को बेहद संजीदगी से संजोया गया था।
विज्ञापन
2 of 10
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
1.2 किलोमीटर के रोड शो के दौरान गाड़ी की गति इतनी धीमी रही कि लोगों को यह शिकवा न रहे कि वे अपने नेता को जी भर कर देख नहीं पाए। रोड शो के दौरान पीएम ने कमल का चिह्न दिखाकर सांकेतिक भाषा में भाजपा को वोट देने की अपील की। मोदी-मोदी के नारे और श्रीराम के जयकारे लगाकर युवाओं ने भी जोशीले अंदाज में संकेत दिया कि वह उनकी बात समझ चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 10
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को उम्मीद थी कि रोड शो खत्म होने पर मोदी कुछ बोलेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। रोड शो खत्म होने पर दोनों हाथ उठाकर जनता में जोश भरा। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़े जनसैलाब के बीच छतों पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों डटे रहे। रोड शो के दौरान पीएम हर व्यक्ति से रूबरू होते हुए आगे बढ़े।
4 of 10
पीएम मोदी का रोड शो में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर दोपहर बाद ही कई जगह बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोदी का रोड शो राजेंद्रनगर में था, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से शहर के कई रास्ते दोपहर बाद बंद कर दिए गए। गांधी उद्यान के सामने विकास भवन रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 10
बैरिकेडिंग कर बंद की गईं थीं गलियां
- फोटो : अमर उजाला
इसके आगे गौतमबुद्ध पार्क वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई। दरअसल, यह मार्ग सीधे सर्किट हाउस तक पहुंचता है, ऐसे में वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम रोड से लेकर गांधी उद्यान तक रास्ते को बंद रखा गया। इसके आगे बियावानी कोठी मोड़ पर भी रस्सी लगा दी गई।
विज्ञापन
6 of 10
पीएम मोदी का रोड शो देखने के लिए जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
सेटेलाइट चौराहे की तरफ से आने वाले लोगों को गांधी उद्यान की तरफ नहीं जाने दिया गया। वह सीधे कैंट की तरफ निकले। इधर, एमबी इंटर कॉलेज के पास तिराहे पर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को देखने जाने वाले लोग एमबी इंटर कॉलेज तक तो वाहनों से गए इसके आगे राजेंद्र नगर तक उन्हें पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 10
छतों पर तैनात रहे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अभेद्य सुरक्षा के बीच पूरा हुआ रोड शो
पीएम मोदी के रोड शो के लिए बाईं तरफ की सड़क को आरक्षित किया गया था। दायीं ओर की सड़क पर बैरिकेडिंग कर जनता लिए तैयार किया गया था। रोड शो में पीएम मोदी के काफिले के साथ पुलिस और प्रशासनिक अमला भी डटा रहा। छतों पर भी पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया था।
8 of 10
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर रोड शो में बांधा समा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए युवाओं में अलग उत्साह दिखाई दिया। किसी ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई तो किसी ने सेल्फी ली। हाथ हिलाकर समर्थकों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। चिलचिलाती गर्मी के बीच अपराह्न तीन बजे से ही लोग रोड शो वाले स्थान पर पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे शाम ढल रही थी, युवाओं का जोश बढ़ता जा रहा था।
9 of 10
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें देखने के लिए युवा गैलरी में दौड़ लगाते दिखे। बड़ी संख्या में समर्थक अपने प्रिय नेता के साथ इस लम्हे को कैमरे में कैद करते दिखे। अंधेरा होते देख युवा समर्थकों ने मोबाइल का फ्लैश जलाकर अपने उत्साह को व्यक्त किया। शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर हैशटैग बरेली, रोड शो करके वीडियो और फोटो पोस्ट किए।
शंख औ डमरू बजाकर किया पीएम का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह सजे मंच पर शिव तांडव, डमरू दल और लोक संस्कृति की अलग-अलग विधाओं से पीएम का स्वागत किया गया। इस आतिथ्य से अभिभूत प्रधानमंत्री भी हल्की मुस्कान के साथ कभी हाथ हिलाकर तो कभी दोनों हाथ खोलकर लोगों का आभार प्रकट करते रहे।