फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Bareilly: बरेली में पीएम मोदी का रोड शो, भगवा रथ पर सीएम योगी संग दिखा ये अंदाज; देखिए तस्वीरें

Fri, 26 Apr 2024 08:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बरेली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के लिए भगवा वाहन को फूलों से सजाया गया, जिसमें सवार होकर पीएम मोदी ने 53 मिनट में करीब 1.2 किमी का सफर तय किया। भगवा रथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद संतोष गंगवार और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने टॉर्चनुमा कमल का फूल दिखाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाए। 21 बटुकों ने स्वस्ति वाचन से पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो करीब 45 मिनट तक चला। इस दौरान पीएम मोदी ने राजेंद्रनगर के स्वयंवर बरातघर से शहीद पंकज अरोड़ा स्तंभ तक करीब 1.2 किमी की दूरी तय की। 
विज्ञापन

2 of 9
पीएम मोदी का रोड शो देखने के लिए जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
समर्थकों की भीड़ पीएम मोदी की एक झलक पाने और स्वागत करने के लिए बेताब दिखी। कई जगह मंच बनाए गए थे, जहां से लोगों ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 9
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कुछ बोले नहीं, लेकिन इशारों-इशारों में ही जनता से भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। 

4 of 9
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में एक टॉर्चनुमा कमल का फूल था, वह लगातार इस चिह्न को हिलाते दिखाई दिए। सीएम योगी के हाथ भी भाजपा का चुनाव चिह्न रहा। 
 
विज्ञापन

5 of 9
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
कई बार ऐसा मौका आया कि पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। पीएम मोदी को देखने के लिए लोग छतों पर भी खड़े रहे। 
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को रोका - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रोड शो का हिस्सा नहीं बन सके। इन्हें बैरियर लगाकर रोक दिया गया। इन्होंने आम लोगों की तरह खड़े होकर पीएम मोदी का रोड शो देखा। 
विज्ञापन

7 of 9
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। 223 प्वाइंट बनाकर तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

8 of 9
बटुकों ने स्वस्ति वाचन से किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
21 बटुकों ने स्वस्ति वाचन से पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी के रोड शो के दौरान कलाकारों ने लोक संस्कृति के रंग भी बिखेरे। 
विज्ञापन

9 of 9
बरेली में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी त्रिशूल एयरबेस पहुंचे, यहां से पीएम दिल्ली और सीएम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें