फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दस दिन की छुट्टी के बाद लौटी थी कशिश, इसलिए सागर ने उठाया ये कदम; सनकी पर कार्रवाई होती तो नहीं जाती जान

Wed, 15 Jul 2026 04:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिकायत पर सनकी सागर पर कार्रवाई होती तो छात्रा की जान नहीं जाती। आरोपी सागर सिंह की सनक के चलते लंबे समय से कशिश पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
1 of 14
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर किए हैं। घटना के बाद आक्रोशित सहपाठियों ने आरोप लगाया कि कशिश ने मार्च में आरोपी की हरकतों से परेशान होकर मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उसपर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि यदि समय रहते शिकायत को गंभीरता से लिया गया होता तो मंगलवार को हुई यह दर्दनाक घटना टल सकती थी।

छात्र-छात्राओं के अनुसार, आरोपी सागर सिंह की सनक के चलते लंबे समय से कशिश पर दबाव बना रहा था। वह कक्षा से लेकर अस्पताल की ड्यूटी तक उसका पीछा करता और बातचीत करने का प्रयास करता था। कशिश लगातार इन हरकतों से परेशान थी। मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद उसने मार्च में मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
 
विज्ञापन

2 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो आरोपी को चेतावनी दी गई और न ही कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। छात्र-छात्राओं का कहना है कि शिकायत के बाद भी आरोपी के हौसले कम नहीं हुए। वह लगातार कशिश के संपर्क में आने की कोशिश करता रहा, जबकि कॉलेज प्रशासन पूरे मामले से अनजान बना रहा।
विज्ञापन

3 of 14
छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद अस्पताल में पुलिस और अन्य स्टाफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिरकार मंगलवार सुबह उसने सीटी स्कैन कक्ष के बाहर चाकू से हमला कर कशिश की हत्या कर दी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

4 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानाचार्य के अवकाश पर होने का हवाला देते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अरुण ने पूरे मामले में विस्तृत जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही। वहीं छात्र-छात्राओं ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 
विज्ञापन

5 of 14
जिला अस्पताल पार्क में धरना देते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी होती रहीं घटना, सिद्धार्थनगर की एक छात्रा ने खा लिया था विषाक्त पदार्थ 
छात्र-छात्राओं ने दावा किया कि यह मेडिकल कॉलेज में उत्पीड़न का पहला मामला नहीं है। उनके अनुसार, पैरामेडिकल कोर्स से जुड़ी सिद्धार्थनगर की रहने वाली प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने भी किसी कॉलेज स्टाफ की ऐसी ही हरकतों से परेशान होकर कुछ माह पूर्व विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन

6 of 14
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में कशिश पटेल की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन तक चले उपचार के बाद उसकी जान बच गई थी, लेकिन उस घटना को भी गंभीरता से लेने के बजाय दबा दिया गया। इसके अलावा कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच विवाद और झगड़े की घटनाएं भी समय-समय पर सामने आती रही हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 दिन की छुट्टी के बाद लौटी थी कशिश
सहपाठियों ने बताया कि कशिश बेहद शांत और सरल स्वभाव की छात्रा थी। गले में तकलीफ होने के कारण वह दस दिन की छुट्टी लेकर अपने घर चली गई थी। स्वास्थ्य में सुधार होने पर वह चार दिन पहले ही पीलीभीत लौटी थी और नियमित रूप से कॉलेज आने लगी थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि लौटने के कुछ ही दिनों बाद वह इस तरह की दर्दनाक वारदात का शिकार हो जाएगी।

 

8 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तो इसलिए सागर ने उठाया यह कदम 
सहपाठियों का कहना है कि सागर और कशिश में बातचीत होती थी, लेकिन कशिश उसे सामान्य समझती रही। उसे नहीं पता था कि सागर उसे प्रेम संबंधी नजदीकियां बढ़ाना चाहता था और जब उसे इसका अहसास हुआ तो उसने सागर से बातचीत करना बंद कर दी थी। फरवरी के बाद दोनों में बातचीत नहीं हो रही थी, लेकिन सागर उससे नजदीकियां बढ़ाने के प्रयास में जुटा रहा और जब उसे कुछ हासिल नहीं हुआ तो उसने खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

 

9 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद साथी नर्स से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं डरी निधि, कशिश को बचाने के लिए आरोपी से भिड़ी
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में हुई दिल दहला देने वाली घटना के दौरान स्टाफ नर्स निधि ने साहस का परिचय दिया। जब आरोपी सागर सिंह ने कशिश पर चाकू से हमला किया तो निधि अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए आरोपी से भिड़ गईं। हमले में निधि के हाथ में चोट आई। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को मौके पर बुला लिया। 
 

10 of 14
कशिश पटेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीख-पुकार सुनकर सीटी स्कैन मशीन के पास मौजूद एक कर्मचारी सुरक्षा कर्मियों को सूचना देने के लिए दौड़ा। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी सोहन सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और अन्य कर्मचारियों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। इससे पहले निधि की बहादुरी और सूझबूझ के कारण ही अस्पताल स्टाफ तुरंत सक्रिय हो सका। घायल निधि का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने उनके साहस की सराहना की।

11 of 14
गमगीन कशिश पटेल के पिता रोहिताश कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैरामेडिकल की छात्रा की हत्या
पीलीभीत के जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्र ने अपनी सहपाठी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा कशिश पटेल (20) को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

 

12 of 14
आरोपी सागर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कशिश को बचाने आई स्टाफ नर्स निधि पर भी आरोपी सागर सिंह ने हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि कानपुर के रहने वाले आरोपी सागर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

13 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरुआती जांच के मुताबिक यह हमला कथित एकतरफा प्यार से जुड़े विवाद का नतीजा लगता है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है। एसपी ने कहा कि बरेली में भुता के गांव केसरपुर निवासी कशिश पुत्री रोहिताश कुमार मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 
विज्ञापन

14 of 14
कशिश की हत्या के बाद से सहमे हुए हैं छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद
ट्रेनिंग के लिए सुबह वह जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में आई थी। तभी सागर ने उस पर हमला कर दिया। शहर के चौक बाजार निवासी नर्स निधि भी घायल हो गईं। वारदात के दौरान ही सुरक्षाकर्मियों ने चाकू छीनकर आरोपी को पकड़ लिया। वारदात के बाद कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें