फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Encounter: किस-किस से मिले थे आतंकी... जानने को 60 दुकानों के कैमरे खंगाले, 10 संपर्की भी निशाने पर

Mon, 30 Dec 2024 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

Pilibhit Encounter: पीलीभीत एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकी किस-किस से मिले थे, यह जानने के लिए 60 दुकानों के कैमरे खंगाले हैं। मददगार बब्बर खालसा के आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू के 10 संपर्की भी पुलिस के निशाने पर हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
Pilibhit Encounter - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के पूरनपुर में 23 दिसंबर की सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस की साझा कार्रवाई में मारे गए खालिस्तान समर्थक तीनों आतंकियों के यहां ठहरने से लेकर मददगारों से मिलने तक की जांच चल रही है। पुलिस ने रविवार को 60 से अधिक दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही मारे गए आतंकियों के इंग्लैंड में बैठे मददगार बब्बर खालसा के आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू के संपर्की करीब 10 लोग भी पुलिस जांच के दायरे में हैं। कुछ से पूछताछ भी की जा रही है।

 
विज्ञापन

2 of 6
होटल हरजी में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विकास बग्गा की हत्या में आरोपी है सिद्धू
सिद्धू ने आतंकियों को पूरनपुर में ठहराने में मदद की थी। जांच में पता चला था कि गजरौला जप्ती निवासी जसप्रीत उर्फ सनी को सिद्धू ने फोन कर होटल में कमरा उपलब्ध कराने की बात कही थी। ऐसे में सनी को जेल भेजने के बाद पुलिस को अन्य मददगारों की तलाश है। बता दें, सिद्धू पंजाब के नंगल में विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या में आरोपी है। एनआईए ने 10 लाख का इनाम घोषित किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सीसीटीवी में कैद आतंकी और अन्य - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे होटल से कहीं बाहर गए थे आतंकी
पुलिस, खासतौर पर आतंकियों के होटल से निकलने और मुठभेड़ के बीच की गतिविधियों की जांच कर रही है। मुठभेड़ से पहले पूरनपुर के होटल हरजी में करीब 25 घंटे तक रुकने के दौरान भी तीन घंटे आतंकी कहीं बाहर गए थे। इसकी भी जांच की जा रही है। इसी क्रम में एसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक चौराहा से लेकर स्टेशन मार्ग तक की दुकानों के कैमरे चेक किए। कई दुकानों के डीवीआर भी कब्जे में लिए हैं। उस कृष्णा ढाबे के भी फुटेज जुटाए हैं, जहां तीनों आतंकियों ने खाना खाया था।

4 of 6
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू को पूरनपुर तक लाने वाले की तलाश
इंग्लैंड में बैठे बब्बर खालसा के आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू को पूरनपुर तक लाने वाले की तलाश पर पुलिस अधिक जोर दे रही है। जांच में पुलिस को अहम जानकारी भी मिलने की बात सामने आई है। उसी जानकारी पर पुलिस काम कर रही है। सिद्धू पूरनपुर क्षेत्र में कोविड काल में करीब एक साल तक रुका था। इस दाैरान उसने यहां कई युवाओं से मित्रता की थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Terrorist Encounter Pilibhit - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में पुलिस व अन्य जांच एजेंसियां पता कर रही हैं कि हरियाणा के यमुना नगर निवासी सिद्धू को सबसे पहले पूरनपुर काैन लाया? किसने यहां उसे पहले शरण दी? बताते हैं कि सिद्धू जब यहां आकर रुका था, उस समय भी वह किसी मामले में वांछित था। चूंकि यहां उसका इतिहास किसी को पता नहीं था, इसलिए वह यहां आकर ठहर गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होटल मे जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस व एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि पूरनपुर और गजरौला जप्ती गांव में रहने के बाद सिद्धू कहां गया? वह विदेश कहां से भागा? अधिकारियों का मानना है कि यहां उससे जुड़े रहे युवाओं को कुछ जानकारी जरूर होगी। मारे गए आतंकियों को होटल में ठहराने के लिए मदद करने वाले गजरौला जप्ती के जसपाल सिंह उर्फ सनी से भी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने से कुछ और जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें