फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: इतना भीषण था हादसा कि मंजर देखकर बिगड़ गई सिपाही की तबीयत, बरेली में मौत

Sun, 18 Oct 2020 08:27 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
विज्ञापन
1 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में हुई बस-बोलेरो की भीषण भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि, इस दौरान घायलों को वाहनों से निकलवाकर सीएचसी भिजवाने के दौरान सिपाही भुट्टो खान की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में सिपाही को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल को बरेली ले जाया गया, जहां सिपाही की मौत हो गई।

 
 
विज्ञापन

2 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
असम हाईवे पर हुए हादसे की सूचना पर पूरनपुर कोतवाली और सेहरामऊ थाना का स्टाफ मौके पर पहुंचा था। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल घायलों को वाहनों से निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। वाहनों से घायलों को निकालते समय सेहरामऊ उत्तरी थाना में तैनात सिपाही भुट्टो खान की हालत अचानक बिगड़ने लगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज को बाद में सिपाही को बरेली भी ले जाया गया। सीओ प्रमोद यादव ने बताया कि इलाज के दौरान बरेली में सिपाही की मौत हुई है। 

 

4 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि भुट्टो खान ब्लड प्रेशर के मरीज थे। उनकी जेब में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाली गोलियां मिलीं। पीलीभीत में असम हाईवे के पूरनपुर और सेहरामऊ बार्डर पर एक बरातघर के पास लखनऊ से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन रोड से नीचे खाई में जाकर पलट गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को सीएचसी पूरनपुर भिजवाना शुरु किया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में पिकअप और बस में सवार 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें