फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर व्यवस्थाएं ध्वस्त: ट्रेनों और बसों में रही मारामारी... मुश्किलों के बीच करना पड़ा सफर; तस्वीरें

Mon, 04 Nov 2024 12:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: भैया दूज पर रविवार को लोगों को मुश्किलों के बीच सफर करना पड़ा। ट्रेनें ठसाठस रहीं। बसों में भी सीट को लेकर मारामारी के हालात बने रहे। तस्वीरों में देखिए बसों और ट्रेनों का हाल... 
विज्ञापन
1 of 7
ट्रेनों और बसों में रही भीड़, जाम से भी जूझे लोग - फोटो : अमर उजाला
भैया दूज पर रविवार को ट्रेनों में भारी भीड़ रही तो रोडवेज की बसें भी खचाखच भरकर चलीं। बरेली में सड़कों पर जगह-जगह लगे जाम ने भी भाई-बहनों की परीक्षा ली। ट्रेनों के एसी कोचों में भी रविवार को जनरल जैसी स्थिति रही। 190 नियमित के अलावा 88 विशेष ट्रेनों और रोडवेज की 600 बसों के बाद भी जंक्शन और रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों को भटकना पड़ा। 

यात्रियों को त्योहार पर समस्या न हो इसको देखते हुए रेलवे ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अतिरिक्त 30 विशेष ट्रेनों का संचालन किया। शुक्रवार को 10 और शनिवार को 18 ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई। इससे पहले 60 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी थी। इतनी बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनें चलाए जाने के बाद भी लोगों को कन्फर्म सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 7
सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
बस अड्डे पर भटकते दिखे यात्री 
रोडवेज के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो ने भी स्थानीय मार्गों समेत लंबे रूटों पर 600 से ज्यादा बसों का संचालन किया। बावजूद रविवार को यात्री गंतव्य की बस के लिए भटकते दिखे। बरेली से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और आगरा की एसी बसों में दो दिन पहले ही ऑनलाइन बुकिंग से सीटें फुल होने और ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने से लंबी दूरी के यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 7
सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
डग्गामार वाहनों का लेना पड़ा सहारा 
भैया दूज के मद्देनजर रोडवेज ने स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ा दी थी। इसके बाद भी बरेली-बदायूं-कासगंज-मथुरा, बरेली-बीसलपुर, बरेली-बंडा, बरेली-लखीमपुर, बरेली-आंवला-रामनगर, बरेली-पीलीभीत-टनकपुर रूट पर बस न मिलने से यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ रूट पर भी बसों की कमी का सामना करना पड़ा। बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद रूटों पर यात्रियों को बसें नहीं मिली।

4 of 7
ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर किया सफर - फोटो : अमर उजाला
रेलवे को चलानी पड़ीं चार और विशेष ट्रेनें 
यात्रियों का दबाव बढ़ने के कारण रविवार को रेलवे को ऐन मौके पर चार और विशेष ट्रेनों का संचालन करना पड़ा। वहीं, चार नवंबर को 04695 न्यू जलपाईगुड़ी-लुधियाना विशेष ट्रेन का एक फेरे के लिए संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:40 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद शाम 4:55 बजे लुधियाना पहुंचेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
रविवार को 04691 जयनगर-लुधियाना विशेष ट्रेन का एक फेरे के लिए संचालन किया गया। यह ट्रेन रविवार को जयनगर से रात 11:30 बजे चलने के बाद सोमवार रात 10:32 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:40 बजे लुधियाना पहुंचेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
ट्रेनों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 04694 लुधियाना-जयनगर विशेष ट्रेन रविवार को लुधियाना से रात 10:15 बजे चलने के बाद सोमवार सुबह 8:31 बजे बरेली आएगी। अगले दिन सुबह सात बजे जयनगर पहुंचेगी। 04693 जयनगर-लुधियाना विशेष ट्रेन पांच नवंबर को जयनगर से सुबह 10:05 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:07 बजे बरेली आएगी। शाम 5:20 बजे लुधियाना पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रेन - फोटो : संवाद
11 घंटे देरी से आई हरिद्वार विशेष ट्रेन
त्योहार के सीजन में बिगड़ी ट्रेनों की चाल यात्रियों की मुश्किलों को बढ़ाने का काम कर रही है। रविवार को भी त्योहार विशेष ट्रेनों ने 11 घंटे तक इंतजार कराया। रविवार को कई नियमित ट्रेनें भी छह घंटे तक देरी से आईं। भैयादूज के दौरान रविवार को ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव रहा। इस दौरान 04313 हरिद्वार विशेष ट्रेन 11 घंटे देरी से आई। इसके अलावा 04067 दिल्ली विशेष ट्रेन 12 घंटे, 04032 सहरसा विशेष ट्रेन तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस ने भी तीन घंटे तक इंतजार कराया। 

वीडियो में देखें ट्रेन में भीड़ का हाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें