फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सूफी सुन्नी विचारधारा से आएगी विश्व में शांति, उर्स-ए-रजवी में उलमा ने दिया दुनिया को पैगाम

Thu, 21 Aug 2025 10:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में उर्स-ए-रजवी के तीसरे दिन बुधवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पर आला हजरत के कुल की रस्म अदा की गई। इस दौरान रजा के दीवानों का सैलाब उमड़ पड़ा। फिजा में लब्बैक की सदाएं गूंजती रहीं। उलमा ने जायरीन को मुल्क से वफादारी का पैगाम दिया। 
 
विज्ञापन
1 of 10
उर्स-ए-रजवी के जलसे में तकरीर करते उलमा - फोटो : अमर उजाला
मौजूदा दौर में सूफी सुन्नी विचारधारा से विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। हमारा मुल्क दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश है। यहां नफरत की कोई जगह नहीं। यह मुल्क एक खूबसूरत गुलदस्ता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई इसके फूल हैं। आला हजरत और उनके पूरे कुनबे ने अंग्रेजों से नफरत और मुल्क से वफादारी का पैगाम दिया। ये बातें बरेली में उर्स-ए-रजवी के तीसरे दिन इस्लामिया मैदान पर आयोजित जलसे में मुफ्ती सलीम नूरी ने कहीं। देश-दुनिया से जुटे अन्य उलमा ने भी मुसलमानों को खास पैगाम दिया। 
विज्ञापन

2 of 10
जलसे में जुटे जायरीन - फोटो : अमर उजाला
दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी की सदारत में आयोजित जलसे में मुफ्ती तौहीद संभली ने कहा कि बेटियों की अच्छी परवरिश करें। कौम के अमीर लोग इनके लिए स्कूल-कॉलेज खोलें। मुफ्ती इमरान हनफी ने कहा कि मसलक आला हजरत ही वफा-ए-रसूल का रास्ता है। यही हमारे नबी, हजरत अबू बकर सिद्दीक, हजरत उमर फारूक आजम, हजरत उस्मान गनी, हजरत मौला अली, हजरत इमाम हुसैन और गरीब नवाज का रास्ता है। मॉरीशस से आए मुफ्ती नदीम अख्तर ने भी  खिताब किया। 
विज्ञापन

3 of 10
उर्स-ए-रजवी: जलसे में जुटे जायरीन - फोटो : अमर उजाला
मारहरा शरीफ के सज्जादानशीन हजरत मौलाना नजीब हैदर सहित मौलाना सैयद सैफ मियां, मुफ्ती अर्सलान रजा खान ने कहा कि मसलक आला हजरत ही मसलक अहले हक है। बरेलवी कोई फिरका नहीं, ये पैगंबर-ए-इस्लाम का मिशन है। मौलाना इरफान उल हक कादरी, अल्लामा सगीर अख्तर जोखनपुरी, मुफ्ती सैयद कफील हाशमी, मुफ्ती जीशान रजा, मौलाना जाहिद रजा बरेलवी,  मौलाना मुख्तार बहेड़वी व मुफ्ती अय्यूब ने भी खिताब किया। 

4 of 10
दुआ में उठे हजारों हाथ - फोटो : अमर उजाला
आखिर में आला हजरत के कुल शरीफ की रस्म दोपहर 2:38 बजे अदा की गई। सज्जादानशीन अहसन मियां ने हिंदुस्तान समेत दुनियाभर में अमन-ओ-सुकून व खुशहाली के लिए खुसूसी दुआ की। सैयद आसिफ मियां की निगरानी में हुए जलसे का संचालन कारी यूसुफ रजा संभली ने किया। इस दौरान खानकाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खान, मुस्तहसन रजा खान, मुफ्ती फैज मियां, सूफी रिजवान मियां, शीरान रजा खान, इकान रजा खान,  मौलाना जिक्रउल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 10
उर्स स्थल पर जुटे जायरीन - फोटो : अमर उजाला
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सज्जादानशीन का पैगाम है कि इस साल पैगंबर-ए-इस्लाम का 1500 साला जश्न-ए-यौमे विलादत मनाया जाएगा। मुसलमान इस मौके पर खुशियां मनाएं। घरों, बाजारों और शहरों को सजाएं। महफिल और सेमिनार करें। मिठाई और फूल बांटकर खुशियां मनाएं।
विज्ञापन

6 of 10
उर्स स्थल पर जायरीनों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मलूकपुर में मनाया कुल
नूरी लंगरखाना की ओर से मार्केट मुफ्ती आजम-ए-हिंद मलूकपुर में आला हजरत का कुल शरीफ मनाया गया। यहां सैयद शाजू अली, फैजी खान, अमान इब्राहीम, रहीम पठान, हसन काजमी, अदनान खान, मोहतशिम रजा, फैज़ बेग, दानिश रजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

7 of 10
दरगाह आला हजरत परिसर में कुल की रस्म के दौरान मौजूद जायरीन - फोटो : आयोजक
आला हजरत को इसाले सवाब किया 
दरगाह आला हजरत परिसर में कुल की रस्म अदा की गई। मौलाना अब्दुल्लाह रजा कादरी और आले रसूल अब्दुल कादिर जिलानी मियां ने शिरकत की। दोपहर 2:38 बजे कुल की रस्म के बाद आला हजरत परिवार के मौलाना अब्दुल्लाह मियां ने फलस्तीन की आजादी के लिए दुआ की।

8 of 10
जलसे में तकरीर करते उलमा - फोटो : अमर उजाला
आले जिलानी मियां ने आला हजरत को इसाले सवाब किया। शायरे इस्लाम मोईन रजा, सैयद कैफी अली, जैनुलआबेदीन मंजरी ने मकबत पेश की। बाद में गुलपोशी की गई। इस दौरान हम्मद रजा, बारिक रजा, मौलाना नवेद रजा मौजूद रहे। शेख आलीशान ने सभी का शुक्रिया अदा किया। 

9 of 10
उर्स में लगी दुकान से पुस्तकें खरीदते जायरीन - फोटो : अमर उजाला
खूब बिकी मिठाई, टोपी 
आला हजरत उर्स के अंतिम दिन बुधवार को इस्लामिया मैदान पर सजी दुकानों पर जायरीन की भीड़ रही। टोपी, झंडे और इस्लामिक किताबों की खूब बिक्री हुई। मुंबई से आए रेहान ने बताया कि यहां आला हजरत की लिखीं किताबें मिल जाती हैं जो अन्य उर्स में नहीं मिलती हैं। लखनऊ से आए सलमान ने किताबों के साथ ही झंडे और बरकाती टोपी खरीदी। 
विज्ञापन

10 of 10
व्यवस्था बनाने में निर्देश देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
अफसरों का जताया आभार
आयोजन के बाद सर्व सेवा समिति, सिविल डिफेंस वॉर्डन जहीर अहमद, सेवानिवृत्त एडीएम केएल सहगल, अश्वनी ओबेरॉय, मनोज अरोड़ा व सुरेन्द्र त्यागी ने जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने एडीजी जोन रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य की बेहतर प्रबंधन के लिए सराहना की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें