Bareilly News: बरेली में तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी का बुधवार को समापन हो गया। उर्स में देश-विदेश से लाखों जायरीन पहुंचे। समापन के बाद जब उनकी वापसी शुरू हुई तो शहर की सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया। हर तरफ भीड़ ही नजर आई।
विज्ञापन
1 of 7
उर्स स्थल पर जायरीनों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का 107वां उर्स बुधवार को अकीदत के माहौल में मुकम्मल हो गया। इसमें शिरकत करने के लिए देश-विदेश से लाखों जायरीन पहुंचे। बुधवार दोपहर 2:38 बजे कुल की रस्म अदा की गई। इसी के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन हो गया। इसके बाद जायरीन की वापसी का सिलसिला शुरू हुआ तो शहर में सड़कों पर जनसैलाब दिखा। पुलिस-प्रशासन ने एहतियात के तौर पर डायवर्जन लागू किया। एसएसपी अनुराग आर्य ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
2 of 7
उर्स ए रजवी में उमड़े जायरीन
- फोटो : अमर उजाला
दरगाह से लेकर उर्स स्थल तक भीड़ ही भीड़
शहर के सौदागरान स्थित दरगाह से लेकर उर्स स्थल इस्लामिया कॉलेज मैदान और आसपास का इलाका जायरीन से ठसाठस भरा रहा। इस बीच उर्स स्थल पर बने मंच पर कार्यक्रम चलते रहे। उर्स के कार्यक्रम दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की सदारत में संपन्न हुए। निगरानी आसिफ मियां की रही।
विज्ञापन
3 of 7
उर्स स्थल पर जुटे जायरीन
- फोटो : अमर उजाला
उर्स में उलमा ने दिया पैगाम
उर्स-ए-रजवी में दूर दराज से आए देश के जाने माने उलमा ने दीन और मसलक पर पैगाम दिया। वहीं सियासी और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की। जैसे ही कुल की रस्म शुरू हुई और लाउड स्पीकर पर कुरान की आयतें गूंजने लगीं, जो जायरीन जहां था उसके कदम वहीं रुक गए। तेज धूप और गर्मी में पसीने से तरबतर लाखों लोगों ने दुआ के लिए हाथ उठाए।
4 of 7
सड़क पर जायरीनों का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर दिखी भारी भीड़
कुल की रस्म के बाद बाहर से आए जायरीन और स्थानीय लोगों की वापसी से शहर की सड़कों पर भीड़ नजर आई। लगभग सभी प्रमुख सड़कों पर दूर दूर तक सिर्फ जायरीन नजर आए। यह स्थिति लगभग एक घंटे तक बनी रही।
विज्ञापन
5 of 7
छज्जों पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ का आलम यह था कि आसपास के भवनों की छतों और मकान के छज्जों तक लोग खड़े रहे। जहां कहीं बड़े वाहन खड़े थे उन पर लोग चढ़ कर बैठ गए थे। वापसी के दौरान शाहजहांपुर मार्ग पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
6 of 7
जमीयतुर्रजा से बाहर निकलते जायरीन
- फोटो : अमर उजाला
जमीयतुर्रजा में भी उमड़ी भारी भीड़
यही स्थिति मथुरापुर स्थित मदरसा जमीयतुर्रजा में हुए कुल के दौरान रही। जहां खानकाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन व काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में उर्स मनाया गया।
जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाधाय सलमान हसन खान व महासचिव फरमान हसन खान की देखरेख में उर्स संपन्न हुआ। कुल के बाद वहां भी लगभग यही स्थिति रही। वापसी में मथुरापुर, सीबीगंज परसाखेड़ और किला तक जायरीन की भीड़ नजर आते रहे।