फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार: बरेली में अफसरों ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, नाथ मंदिरों में उमड़ी भीड़

Mon, 28 Jul 2025 11:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सावन के तीसरे सोमवार को बरेली के सात नाथ मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। पहली बार नाथ नगरी में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से भक्तों पर पुष्प वर्षा की। आसमान से बरसते फूलों के बीच शिवभक्तों ने हाथ उठाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
1 of 6
अफसरों ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार को प्रशासन की ओर से बरेली के सातों नाथ मंदिरों और वहां जलाभिषेक करने आए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का हवाई सर्वेक्षण भी किया। अफसरों ने देखा कि कांवड मार्गों और शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। वहीं, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते देख कर कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले का उद्घोष किया। हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा के लिए सुबह 8 बजे से ही पुलिस लाइंस में तैयारियां शुरू हो गई थी। पुष्प वर्षा और हवाई सर्वेक्षण का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चला। सबसे पहले मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी ने हेलीकॉप्टर से उड़ान भर कर रामगंगा और तपेश्वर नाथ मंदिर में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

2 of 6
हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने हेलीकॉप्टर से जिले के नाथ मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, अलखनाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ, तपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, चौबारी रामगंगा पुल व नैनीताल रोड (हरिद्वार मार्ग) के आसपास, पशुपति नाथ मंदिर व बनखंडी नाथ मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। 

यह भी पढ़ें- सावन का तीसरा सोमवार: बरेली में अफसरों ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, नाथ मंदिरों में उमड़ी भीड़


 
विज्ञापन

3 of 6
पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
नाथ मंदिरों में आधी रात के बाद से जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह होते-होते भक्तों की कतार लंबी होती गई। हरिद्वार, कछला घाट से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे।

4 of 6
अलखनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
किला स्थित बाबा अलखनाथ मंदिर में मंदिर के महंत कालूगिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए आने जाने के लिए अलग रास्ते बनाए गए, जिससे भक्तों को पेरशानी न हो। मंदिर में रात 12 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
त्रिवटीनाथ मंदिर में सजावट - फोटो : अमर उजाला
बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में सोमवार सुबह चार बजे महाआरती के बाद जलाभिषेक की शुरुआत हुई। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यहां कांवड़ियों के लिए अलग लाइन बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों की टोली यहां जलाभिषेक करने पहुंची। तपेश्वर नाथ मंदिर में तड़के तीन बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। मढ़ीनाथ मंदिर के पुजारी धमेंद्र गिरी ने बताया कि मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। पशुपति नाथ मंदिर में भी आरती के बाद भोले का भक्त जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें