फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस लाइन मैदान में अफसरों और कर्मचारियों ने किया योग, परिवार के लोग भी हुए शामिल

Sat, 21 Jun 2025 02:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में एडीजी, डीआईजी, एसएसपी समेत तमाम अफसरों व कर्मचारियों ने योग किया। अफसरों ने योग के माध्यम से निरोगी रहने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस लाइन मैदान में योग करते अफसर व कर्मचारी - फोटो : पुलिस विभाग
पुलिस लाइन मैदान में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि एडीजी जोन रमित शर्मा, विशिष्ट अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य के साथ पुलिसकर्मियों ने योग किया। योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवनशैली और स्वस्थ समाज के निर्माण पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
योग करतीं महिला सिपाही - फोटो : पुलिस विभाग
पुलिस लाइन में सुबह सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र का संचालन दिव्य योग सेवा ट्रस्ट बरेली योग साधना शिविर के योग प्रशिक्षकों ने किया। जिन्होंने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन और ध्यान जैसी विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
योग करते एडीजी रमित शर्मा - फोटो : पुलिस विभाग
योग एक अमूल्य उपहार- एडीजी 
एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि यह मानसिक शांति और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है। पुलिसकर्मियों के लिए, जो अक्सर तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, योग एक अमूल्य उपहार है।

4 of 5
कर्मचारियों को किया गया सम्मानित - फोटो : पुलिस विभाग
योग हमारी प्राचीन धरोहर- डीआईजी
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने योग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है, जो विश्व को भारत की देन है। इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाकर हम स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग करते एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : पुलिस विभाग
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन हमारी प्राथमिकता है। योग के माध्यम से हम न केवल अपने कर्मियों को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मकता का संदेश फैला सकते हैं। बरेली पुलिस ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें