शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में गोला गोकर्णनाथ मार्ग पर शनिवार रात पलक झपकते ही 12 जिंदगियां मौत की नींद सो गईं। ढाबे पर खड़ी श्रद्धालुओं की बस से बजरी भरा डंपर टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर बस पर पलट गया। हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 24 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली। किसी के घर का चिराग बुझा तो किसी का सुहाग उजड़ गया। हादसे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन लाशों के ढेर में अपनों को तलाशते रहे।
विज्ञापन
2 of 9
शाहजहांपुर हादसा: बस के ऊपर पलटा डंपर
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद बस में सवार रुपेश बदहवास होकर अपने बेटे को तलाश रहे थे। काफी देर बाद उनका बेटा अजीत डंपर के पहिये के नीचे दबा मिला। उसकी लाश देख रुपेश बिलख पड़े। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रुपेश ने बताया कि वह हर साल की तरह इस बार भी पत्नी बच्चों के साथ पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे। बस ढाबे पर रुकी थी। पत्नी और बेटी खाना खा रही थी। वह भी बेटे के साथ वहीं थे।
विज्ञापन
3 of 9
रुपेश ने बयां किया हादसे का भयावह मंजर
- फोटो : अमर उजाला
तभी अजीत ने कहा कि पापा चलो मम्मी के लिए पानी ले आएं। इसी बीच वह कुछ सामान रखने के लिए बस पर चढ़ा। बजरी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद धूल के गुबार में काफी देर तक कुछ भी दिखाई नहीं दिया। वह अपने बेटे को तलाशने में जुटे रहे। काफी देर बाद अजीत पहिये के नीचे दबा मिला। हादसे का मंजर बयां करते हुए रुपेश फफक पड़े। कहा कि एक ही लड़का था मेरा...।
4 of 9
शाहजहांपुर हादसा: जेसीबी से हटाई गई बजरी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मृतकों की सूची
1. सुमन देवी पत्नी गंगाराम उम्र करीब 36 वर्ष
2. अजीत पुत्र रूपेश उम्र करीब 15 वर्ष
3. आदित्य पुत्र गंगाराम उम्र करीब 8 वर्ष
4. रामगोपाल पुत्र मुन्नू यादव उम्र करीब 48 वर्ष
5. रोहिणी पुत्री रामगोपाल उम्र करीब 20 वर्ष
6. प्रमोद पुत्र महेश कुमार उम्र करीब 30 वर्ष
7. छुटकी पत्नी छोटेलाल उम्र करीब 50 वर्ष
8. शिवशंकर पुत्र सत्नू उम्र करीब 48 वर्ष
9. सीमा पत्नी रामदास उम्र करीब 30 वर्ष
10. सुधांशू पुत्र रामदास उम्र करीब 7 वर्ष।
11. सोनवती पत्नी केदारी उम्र करीब 45 वर्ष
12.लल्लू उर्फ बिंद्रा यादव
सभी लोग ग्राम बड़ा जटहा थाना कमलापुर जनपद सीतापुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
5 of 9
शाहजहांपुर हादसा: घटना से सहमे बच्चे व महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
घायलों की सूची
1. लल्लू उर्फ बिन्द्रा पुत्र देवी
2. महारानी पत्नी कैलाश
3. ऋतिक पुत्र अनिल
4. अवंतिका पुत्री अमित
5. कैलाश पुत्र श्रीराम
6. विकास पुत्र रामू
7. रामदास पुत्र बृजलाल
8. बालकृष्ण पुत्र रामपाल
9. हिमांशू पुत्र परशुराम
10. विट्टो पुत्री शिवशंकर
11. मिष्टी पुत्री अमित
विज्ञापन
6 of 9
शाहजहांपुर हादसा: जेसीबी से चलाया गया बचाव कार्य
- फोटो : अमर उजाला
ये लोग ग्राम बड़ा जटहा थाना कमलापुर जनपद सीतापुर के रहने वाले हैं। मिष्ठी, महरानी उर्फ संतोषी, लल्लू यादव का शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शेष सभी घायलों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
7 of 9
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
बस में सवार अनिल कुमार ने बताया कि वे लोग गांव से सीतापुर के सिधौली कस्बे तक अपने साधनों से आए थे। सिधौली से लगभग 75 से 80 यात्रियों को लेकर बस पूर्णागिरि के लिए रवाना हुई थी। गांव का रूपेश कुमार हर वर्ष एक बस पूर्णागिरि ले जाते हैं। यात्री उससे ही बुकिंग कर लेते हैं। इस बार भी रूपेश ने ही बस बुक की थी।
8 of 9
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
रात लगभग दस बजे बस खुटार के एक ढाबे पर रुकी। बस सवार लोगों में कुछ लोग नीचे उतर आए और कुछ लोग बसों में ही बैठे रहे। इस बीच खुटार की ओर से तेज रफ्तार बजरी भरा डंपर आया।
शाहजहांपुर हादसा: जेसीबी से चलाया गया बचाव कार्य
- फोटो : अमर उजाला
डंपर अचानक रोड के बायीं ओर उतरता चला गया और बस की बीच के हिस्से को चीरता हुआ घुस गया। अनिल के अनुसार, डंपर चालक शायद सो गया था। इस कारण बड़ा हादसा हो गया।