फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में सौहार्द की बयार: बरेली में नमाज के बाद बम-बम भोले की गूंज, मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

Fri, 11 Jul 2025 05:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के जोगी नवादा में पिछले सप्ताह हिंदू पक्ष के लोगों ने ताजियेदारों का माला पहनाकर स्वागत किया था। अब मुस्लिम पक्ष ने सावन के पहले दिन कांवड़ियों पर फूल बरसाए हैं। दो समुदाय के लोगों ने गले मिलकर सौहार्द की मिसाल पेश की है। 

विज्ञापन
1 of 5
मुस्लिमों ने कांवड़ यात्रा पर बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
बरेली में मिश्रित आबादी के जिस जोगी नवादा इलाके में दो साल से सांप्रदायिक विवाद और तनातनी का माहौल था, वहां शुक्रवार को अमन के माहौल में सौहार्द के फूलों की बारिश हुई। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय की अगुवाई में जोगी नवादा की उसी शाहनूरी मस्जिद के पास कांवड़ियों के पहले जत्थे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा की, जहां दो साल पहले दोनों समुदाय के लोगों में पथराव के बाद पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। शिवनंदन शर्मा के इस जत्थे में करीब डेढ़ सौ कांवड़िये नाचते गाते हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ेंMuharram 2025: बरेली के जोगी नवादा में निकला जुलूस, हिंदू पक्ष ने बरसाए फूल; 32 साल पुराना विवाद खत्म

 
विज्ञापन

2 of 5
कांवड़ यात्रा में साथ चले दोनों समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों पर करीब पचास मुस्लिम भाइयों ने पुष्प वर्षा की। साथ ही फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। सीओ समेत पुलिस टीम को भी फूलमाला पहनाई गईं। इससे पहले मुस्लिम भाइयों ने शाहनूरी मस्जिद में नमाज अदा की थी। इसके थोड़ी देर बाद ही भोले के जयकारे लगाते कांवड़िये पहुंचे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
कांवड़ यात्रा के साथ चले मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ जत्थे के साथ पुलिस अधिकारी व मुस्लिम समाज के कई लोग पैदल चलते हुए वनखंडी नाथ मंदिर तक आए और अच्छी यात्रा के लिए कांवड़ियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। बता दें कि पिछले सप्ताह हिंदू पक्ष के लोगों ने यहां ताजियेदारों पर फूल बरसाए थे। 

4 of 5
कांवड़ियों पर बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले हुआ था बवाल
दो साल पहले इसी जगह पर कांवड़ यात्रा के दौरान खासा बवाल हो गया था। तब तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने माहौल बिगड़ता देखकर लाठीचार्ज के आदेश दिए थे। हवाई फायरिंग भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक-दूसरे को माला पहनाकर गले मिले लोग - फोटो : अमर उजाला
बवाल के बाद एसएसपी का तबादला कर थानेदार समेत कई को निलंबित कर दिया गया। अब माहौल बेहतर हुआ है। पिछले सप्ताह ताजिया निकलने के दौरान मौर्य गली में हिंदू पक्ष के लोगों ने स्वागत में फूलों की वर्षा की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें