फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में इवेंट मैनेजर का कत्ल: हत्यारों ने बचने के लिए देखा क्राइम पेट्रोल, पूजा राना हत्याकांड में नये खुलासे

Fri, 30 Jan 2026 10:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

अनिल ने बताया कि विमल क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिक बहुत देखता था। हत्या के बाद जब नशा उतरा तो उसने दिमाग चलाना शुरू किया। सीसीटीवी  कैमरों से बचते हुए पूजा की स्कूटी मैरिज हॉल के पास छोड़ दी। शव रिठौरा के पास निर्जन स्थान पर दफनाया। 
विज्ञापन
1 of 6
Event manager murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के बरेली स्थित बारादरी थाना पुलिस ने इवेंट मैनेजर पूजा राना की हत्या के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों ने ही मुख्य आरोपी विमल के बुलाने पर हत्या और शव छिपाने में मदद करने की बात स्वीकार की। बताया कि हत्या के बाद बचने का तरीका ढूंढने के लिए आरोपियों ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा। हालांकि, उनकी होशियारी काम नहीं आई।
विज्ञापन

2 of 6
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मफलर से पूजा का गला दबाकर हत्या 
12 जनवरी को इवेंट में जाने की बात कहकर घर से निकलीं पूजा राना की उसी रात मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 22 जनवरी को पुलिस ने पूजा के साथ काम करने वाले विमल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। शव बिथरी इलाके में नदी किनारे से, पूजा की स्कूटी पीलीभीत के पूरनपुर में नहर से बरामद की गई थी। विमल को जेल भिजवाने के बाद पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी सोहिल और अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
पैसे के विवाद में की हत्या
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि डेलापीर निवासी सोहिल खान उर्फ सोहेल व हाफिजगंज कस्बे के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी अनिल कुमार का नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया। सोहेल विमल का खास दोस्त व अनिल मौसेरा भाई है। सोहेल ने बताया कि 12 जनवरी को विमल ने उसे कॉल कर जरूरी काम के बहाने बुलाया था। विमल अपनी कार में पूजा के साथ था और नशे में था। विमल ने कार से बाहर आकर उसे पूजा से हुए विवाद और बकाया रुपये की बात बताई। कहा कि पूजा को सबक सिखाएंगे। वह कार में पीछे बैठ गया। तय समय पर दोनों ने पूजा के गले में मफलर डालकर खींचा, जिससे उसकी मौत हो गई।

4 of 6
इवेंट मैनेजर के पिता और पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनिल ने लाश छिपाने के लिए खोदा गड्ढा
अनिल ने बताया कि हत्या के बाद विमल ने उसे कॉल किया। उससे रिठौरा-भोजीपुरा मार्ग पर मिलने के लिए कहा। फिर मुख्य मार्ग से काफी अंदर झाड़ियों में अनिल ने करीब दो फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफनाकर मिट्टी से ढक दिया। विमल ने पहले अनिल को उसके घर छोड़ा और फिर सोहेल को उसके घर पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 6
गमगमीन पूजा के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काम नहीं आई होशियारी
अनिल ने बताया कि विमल क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिक बहुत देखता था। हत्या के बाद जब नशा उतरा तो उसने दिमाग चलाना शुरू किया। सीसीटीवी  कैमरों से बचते हुए पूजा की स्कूटी मैरिज हॉल के पास छोड़ दी। शव रिठौरा के पास निर्जन स्थान पर दफनाया। पूजा के मोबाइल का लॉक खोलना उसे आता था, इसलिए उसने उसका मोबाइल स्विच ऑफ करके अपने पास रख लिया। पीलीभीत जाकर एक बार उसने पूजा का मोबाइल ऑन किया और फिर उसकी स्कूटी करीब 30 किमी आगे पूरनपुर के पास शारदा नहर में डाल दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पोस्टमार्टम हाउस पर पूजा के पिता व अन्य परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा के फोन में लगा दिया शादी करने का स्टेटस
फिर दिल्ली जाकर पूजा का नंबर एक बार और ऑन किया। वहां से उसके मोबाइल पर ही स्टेटस लगा दिया कि मैंने शादी कर ली है, मेरा पीछा मत करना। इससे पूजा के घरवालों व पुलिस ने ये समझा कि पूजा किसी के साथ चली गई है। नंबर की लोकेशन दिल्ली मिलने पर पुलिस वहां के कैमरे खंगालती रही, इधर विमल व उसके साथी बरेली आकर नियमित दिनचर्या में ढल गए। हालांकि, उनकी यह होशियारी काम नहीं आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें