लखीमपुर खीरी के स्कूल में शिक्षिका की हत्या और आरोपी प्रेमी की खुदकुशी के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से फायरिंग का नया तथ्य सामने आया है। सऊद ने शिक्षिका निशात के सिर में चार गोलियां मारी थीं। निशात के तीन गोलियां सिर में फंसीं मिलीं जबकि एक बालों में मिली है। सऊद को एक गोली लगी थी, जो सिर के आर-पार हो गई थी। सोमवार को स्कूल में एक युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
लखीमपुर खीरी जिले में चिल्ड्रेस एकेडमी में सोमवार को हुए गोलीकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से अहम खुलासा हुआ है। हमलावर सऊद ने शिक्षिका निशात फातिमा के सिर में चार गोलियां मारी थीं। पोस्टमॉर्टम में तीन गोलियां सिर के अंदर फंसी मिलीं, जबकि एक सिर से निकलकर बालों में फंस गई थी। वहीं, सऊद की मौत एक गोली लगने से हुई। उसने दाईं कनपटी पर गोली मारी थी, जो सिर को आर-पार करते हुए निकल गई।
सोमवार को चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल में शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े 11 बजे मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) ने हिदायतनगर निवासी शिक्षिका निशात फातिमा (26) को गोलियां मार दी थीं।
विज्ञापन
2 of 13
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कागजी कार्यवाही पूरी होने में समय लगने के कारण देर रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद दोनों का पोस्टमॉर्टम हो सका। रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षिका के सिर में चार गोलियां लगी थीं। इनमें दो सिर के ऊपरी हिस्से और दो पिछले निचले हिस्से में गर्दन के ठीक ऊपर लगी थीं। चारों गोलियां शरीर को आर-पार नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
3 of 13
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांचवीं गोली पर सवाल
घटना के बाद अधिकारियों ने मौके से चार खोखे और एक कारतूस मिलने की बात कही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शिक्षिका को चार और सऊद को एक गोली लगने की पुष्टि के बाद कुल पांच गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में मौके से मिले चार खोखों के बीच पांचवें खोखे का न मिलना जांच का अहम बिंदु बन गया है।
4 of 13
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है कि पांचवीं गोली का खोखा मौके पर क्यों नहीं मिला। घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस इन्हें पूरे घटनाक्रम से जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। खासतौर पर शिक्षिका को लगी चार गोलियों और मौके से बरामद खोखों की संख्या के अंतर की भी जांच की जा रही है।
सोमवार देर रात आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शिक्षिका को चार गोलियां लगने की बात सामने आई है, जबकि सऊद को एक गोली लगी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। पांच गोलियां चलने के बाद मौके से चार खोखे मिलने की बात सामने आई है। पांचवें खोखे के बारे में भी जांच की जा रही है। डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी
विज्ञापन
6 of 13
आरोपी मोहम्मद सऊद अंसारी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ का फायदा उठाकर दाखिल हुआ सऊद : कोऑर्डिनेटर
लखीमपुर खीरी के सिविल लाइन स्थित चिल्ड्रेस एकेडमी की कोऑर्डिनेटर अपर्णा मिश्रा ने मंगलवार को स्कूल में सुरक्षा इंतजामों को लेकर वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अभिभावकों के पास पैरेंट्स कार्ड हैं। कार्ड देखे बिना बच्चे को उनके सुपुर्द नहीं किया जाता।
उन्होंने बताया कि घटना से पहले जब सऊद स्कूल में दाखिल हुआ, उस समय सभी शिक्षिकाएं बच्चों के साथ गेट के पास मौजूद थीं। स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं। भीड़ के कारण प्रवेश और निकासी की अलग से एंट्री नहीं हो पाती। शिक्षिकाएं इस बात का ध्यान रखती हैं कि बच्चों को उनके अभिभावकों को ही सौंपा जाए।
8 of 13
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोऑर्डिनेटर के मुताबिक, युवक भीड़ का फायदा उठाकर स्कूल में दाखिल हुआ। स्कूल में पर्याप्त संख्या में सीसी कैमरे हैं और सभी चल रहे हैं। घटना को रोकने का प्रयास किया गया और बचाने की भी कोशिश की गई, लेकिन घटना हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।
9 of 13
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों के सामने निशात को खींचकर अंदर ले जाता दिखा सऊद
लखीमपुर खीरी में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और युवक सऊद की आत्महत्या के मामले में मंगलवार सुबह सीसी कैमरे की 15 सेकेंड की फुटेज वायरल हुई। इसमें निशात को सऊद बच्चों और स्टाफ के सामने हाथ पकड़कर खींचते हुए स्कूल के अंदर ले जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद घटना से पहले स्कूल में हुए घटनाक्रम की तस्वीर सामने आई है।
10 of 13
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को सऊद स्कूल परिसर में दाखिल हुआ और निशात से बातचीत करने लगा। उस समय छुट्टी होने वाली थी और परिसर में कुछ कक्षा के बच्चे मौजूद थे। बातचीत में कहासुनी होने पर सऊद आक्रोशित हो गया। वह बच्चों के सामने निशात को खींचकर पहली मंजिल की सीढ़ियों की ओर ले गया। इसके बाद वह उसे पहली मंजिल पर जूनियर केजी बी और ए के सामने कॉरिडोर में लेकर आया।
11 of 13
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, युवती की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां उसने निशात पर चार फायर किए और खुद को भी गोली मार ली। मंगलवार सुबह स्कूल में लगे सीसी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। 15 सेकेंड की फुटेज में सऊद निशात को जबरन अंदर की ओर ले जाता स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
12 of 13
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टाफ की भूमिका पर उठे सवाल
फुटेज वायरल होने के बाद स्कूल स्टाफ की भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि घटना के समय स्टाफ मौजूद था। सऊद जिस तरह निशात को खींचकर अंदर ले जा रहा था, उस समय हस्तक्षेप किया जाता तो शायद घटना टाली जा सकती थी। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
शिक्षिका निशात और आरोपी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद दी गई पुलिस को सूचना
पुलिस के मुताबिक, सऊद के स्कूल परिसर में दाखिल होने और निशात के साथ अभद्रता करने के समय डायल-112 पर सूचना दी जाती तो मदद पहुंच सकती थी। पुलिस के अनुसार, स्टाफ ने घटना के बाद सूचना दी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि सूचना देने में देरी क्यों हुई।