घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के थाना अंतू सदर अंतर्गत गांव जूड़ापुर निवासी संजय कुमार पांडेय ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उनके बेटे अतुल पांडेय व अनुज पांडेय बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे पर परिवहन निगम से अनुबंध के तहत एवीजी लॉजिस्टिक्स नाम से माल, पार्सल, कोरियर का काम कर रहे थे। स्थानीय कुली नौबत यादव और उसके साथी पांच साल के इस अनुबंध का विरोध कर रहे थे। ये लोग अक्सर उनके बेटों को काम बंद कर यहां से भाग जाने की धमकी देते थे।