फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार

Tue, 22 Apr 2025 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नौ अप्रैल से लापता बेसिक शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार शनिवार की रात घर लौट आए। पुलिस ने पुष्पेंद्र को थाने बुलाकर बात की तो कर्ज से परेशान होने व पिता की बेरुखी की बात बताई। पुष्पेंद्र के घर लौटने के बाद अब पिता-पुत्र में रार छिड़ गई है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार, उनकी पत्नी जयश्री - फोटो : अमर उजाला
बरेली में लापता बेसिक शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार के घर लौटने के बाद भी सोशल मीडिया पर खासा शोर मचा है। पक्ष-विपक्ष में लोग खुलकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उसकी वापसी कराने का क्रेडिट लेकर वाहवाही लूट रहे हैं। पुष्पेंद्र और उसके पिता के बीच भी सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणियां हो रही हैं।
 
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी पुष्पेंद्र गंगवार घर छोड़कर चले गए थे। वह नौ अप्रैल से लापता थे। पुष्पेंद्र की पत्नी जयश्री ने कई वीडियो जारी किए तो शिक्षकों व समाजसेवियों ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे। पत्नी ने जब आत्मदाह की चेतावनी दी और सास-ससुर पर आरोप लगाया तो एसएसपी ने पुष्पेंद्र के घर महिला पुलिस तैनात कर दी। पांच घंटे बाद ही पुष्पेंद्र घर आ गए। पुष्पेंद्र की वापसी के बाद भी कई सवालों के जवाब बाकी हैं। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'पिता का सारा प्यार बहन पर, मैं कर्ज में डूबा', नाटकीय ढंग से घर लौटे शिक्षक ने बताई ये कहानी
 
विज्ञापन

2 of 5
सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पेंद्र ने सोमवार को एक पोस्ट करके जल्दी ही राज से पर्दा हटाने की बात कही है। पुष्पेंद्र की पोस्ट पर पिता मोहन स्वरूप ने भी तीखे कमेंट किए। मोहन स्वरूप ने लिखा कि पुष्पेंद्र और पुत्रवधू बस माता-पिता की पिटाई कर सकते हैं। पुत्रवधू झूठा आरोप लगा सकती है। पुष्पेंद्र तो उनके घर में आग लगा चुका है। हमसे नाता तोड़ दिया है बस हमारी संपत्ति से नाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार - फोटो : अमर उजाला
मोहन स्वरूप ने यह भी लिखा कि वह किराये का टेंपो करके चौकी गए थे और सांसद से भी फोन कराया था। लेकिन पुष्पेंद्र ने घर आकर हमें नहीं बताया। पुलिस ने ही हमें जानकारी दी। पुष्पेंद्र की पोस्ट पर मोहन स्वरूप द्वारा किए गए कमेंट कुछ देर बाद हटा दिए गए लेकिन पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। 
 

4 of 5
शिक्षक और उसकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस टीम करेगी सत्यापन, हो सकती है कार्रवाई
पुष्पेंद्र के लापता होने के बाद मीडिया व सोशल मीडिया के जरिये पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए। कई ट्वीट किए गए जिनके बाद बेसिक शिक्षक की गुमशुदगी को लेकर शासन व अधिकारियों के स्तर से पुलिस से जवाब मांगा गया। अब जबकि पुष्पेंद्र ने वापस लौटकर खुद ही जाने की बात स्वीकार ली है तो भी पुलिस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश करना चाहती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना इज्जतनगर प्रभारी व सर्विलांस सेल प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम बना दी है। ये टीम उन तीर्थस्थलों पर पुष्पेंद्र के जाने का सत्यापन करेगी जहां वह बता रहा है। पुलिस तीर्थयात्रा के टिकट भी मांग रही है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि पुष्पेंद्र साजिशन किसी को फंसाने के लिए तो नहीं गया था और उसके साथ साजिश में तो कुछ और लोग शामिल नहीं हैं। ऐसी पुष्टि हुई तो सभी आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें