फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा था युवक...पुलिस देख नदी में कूदा, हो गई मौत; कोविद की लाश से लिपट गई मां-बहन

Thu, 30 Oct 2025 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

यूपी के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा था। जैसे ही वहां पुलिस पहुंची, उसने देखते ही नदी में छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 7
नदी में कूदा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर में जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़े चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई के शिवाजीपुरम निवासी 25 वर्षीय ट्रांसपोर्ट मैनेजर कोविद तिवारी ने पुलिस को देखकर भागने के बाद खन्नौत नदी में छलांग लगा दी। 

पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पूर्व मंत्री कृष्णाराज के आवास के पास जाम लगा दिया। नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस घटना के बाद एसपी ने लापरवाही बरतने पर तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 7
कोविद के शव देख बेहाल हुई बहन को संभालते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के गुजरने पर शोर होने पर जुआ खेल रहे लोग नदी में कूद गए। इसमें कोविद भी था। बाकी लोग पार निकल गए। पता चला है कि कोविद वहां जुआ नहीं खेल रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
कोविद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लापरवाही बरतने पर तीन सिपाही निलंबित 
एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के गुजरने पर शोर होने पर जुआ खेल रहे लोग नदी में कूद गए। इसमें कोविद भी था। बाकी लोग पार निकल गए। पता चला है कि कोविद वहां जुआ नहीं खेल रहा था। एसपी ने बताया कि पुलिस पर जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच सीओ सिटी पंकज पंत को दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लापरवाही बरतने पर बेरी चौकी के तीन सिपाहियों को पंकज, अमन और राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 
 

4 of 7
परिजन की पुलिस से होती नोकझोंक - फोटो : जागरूक पाठक
चार लोगों ने भाई को फोन कर बग्गूघाट पर बुलाया
शोभित ने बताया कि बुधवार दोपहर चार लोगों ने भाई को फोन कर मोहल्ला हयातपुरा स्थित बग्गूघाट पर बुलाया। इसके बाद दिन में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच चौक कोतवाली से दो सिपाही पहुंचे। आरोप है कि चारों लोगों ने साजिशन पुलिस कर्मियों से कोविद के रुपये, मोबाइल व पर्स लुटवा दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
कोविद के शव देख बेहाल हुई मां सरस्वती को संभालते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई के विरोध करने पर सभी ने उसे नदी में धक्का दे दिया। इसके बाद कोविद को डूबता छोड़कर वहां से भाग गए। किसी ने भी भाई को बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश की गई। बेहोशी की अवस्था में मिले कोविद को अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन

6 of 7
कोविद के शव को देख बिलख पड़े पिता सुरेश चंद्र तिवारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोविद के शव से लिपट खूब रोई मां व बहन...नम हुई हर आंख
बेटे के शव से लिपटकर सरस्वती खूब रोईं। वह उसके शव को छोड़ नहीं रहीं थीं। महिलाओं ने किसी तरह समझाकर उनसे शव को छुड़वाया। इसके बाद शव को मोर्चरी के अंदर रखा गया। इस बीच पहुंची बहन मोरचरी के अंदर घुस गई और भाई के शव से लिपट गई। उसे भी महिलाओं ने बड़ी मुश्किल समझाया और बाहर निकालकर लाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूर्व मंत्री कृष्णा राज के आवास के पास शव रखी कार रोक लगाया जाम - फोटो : जागरूक पाठक
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पुलिस से नोकझोंक, हंगामा
कोविद की मौत के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। रात करीब दस बजे परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गए। पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नोकझोंक भी हुई। सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाकर शांत किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें