फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तुझे मरवा दूंगा...', पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी की धमकियां; वकील पति ने लिखीं ये बातें और दे दी जान

Wed, 29 Oct 2025 12:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में पत्नी की बेवफाई साबित कर रहीं रील्स और उसके प्रेमी की धमकियों से तनाव में आए वकील कमल कुमार सागर ने रविवार को सल्फास खा ली थी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह कमल की मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 9
bareilly suicide - फोटो : अमर उजाला
बरेली में शादी के 11 साल बाद इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद दो बच्चों को छोड़कर जाने और वकील पति की आत्महत्या के मामले में पत्नी कोमल पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। इस मामले में कोमल, उसके प्रेमी शामली निवासी अमर समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कमल के पिता चनेहटी गांव निवासी राजेंद्र कुमार की ओर से को दी गई तहरीर के अनुसार उनकी पुत्रवधू कोमल छह महीने से शामली निवासी अमर कुमार के संपर्क में थी। 
 
विज्ञापन

2 of 9
मृतक वकील और उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट - फोटो : सोशल मीडिया
बेटों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ चली गई थी पत्नी
इंस्टाग्राम पर संपर्क के बाद से दोनों की मुलाकात हुई और तीन महीने पहले बहू अपने दोनों बेटों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ चली गई थी। तीन दिन पहले बहू ने कमल को कॉल की थी। उसने कमल को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन

3 of 9
प्रेमी के साथ वकील की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अमर, कोमल की मौसी सीमा व सीमा की बेटी श्वेता भी मानसिक रूप से कमल का उत्पीड़न कर रही थी। अमर ने कमल को धमकी दी थी तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद से कमल परेशान था और उसने सुसाइड नोट लिखकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।

4 of 9
प्रेमी के साथ वकील की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 9
प्रेमी के साथ वकील की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
यह था मामला
शादी के 11 साल बाद वकील की पत्नी दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ शामली चली गई। तनाव में आए वकील ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले वकील ने सुसाइड नोट में पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी के परिजनों व पत्नी के रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। वकील की मौत पर बरेली बार एसोसिएशन ने शोकसभा की और वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
 
विज्ञापन

6 of 9
प्रेमी के साथ वकील की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
कैंट के चनेहटी निवासी कमल कुमार सागर बरेली कचहरी में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस करते थे। रविवार को उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। वकील कमल ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट तैयार किया था, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया।
 
विज्ञापन

7 of 9
प्रेमी के साथ वकील की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
'मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई'
इसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है। वह तीन महीने से उसी के साथ रह रही है। मैं ये सहन नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए जान दे रहा हूं। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले कमल के पिता राजेंद्र सागर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू छह महीने से शामली निवासी अमर कुमार से बात कर रही थी और तीन महीने पहले अपने दोनों बच्चों को छोड़कर उसी के पास चली गई थी। 
 

8 of 9
वकील की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
'एक भूखंड बेचकर उसके हिस्सा की रकम दे दो'
तीन दिन पहले बहू ने कमल को कॉल की थी। कहा था कि मुझे तलाक चाहिए। एक भूखंड बेचकर उसके हिस्सा की रकम दे दो। बच्चों को भी ले जाने की बात कही थी। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि अमर ने भी कमल को धमकी दी थी तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद कमल ज्यादा परेशान था। राजेंद्र ने इन आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

9 of 9
वकील की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
सुसाइड नोट के साथ पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो छोड़े
कमल ने माता-पिता को संबोधित करते हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि बच्चों को किसी कीमत पर उनकी मां (वकील की पत्नी) के हवाले मत करना। अगर ऐसा हुआ तो बच्चों के साथ भी अनहोनी हो सकती है। सुसाइड नोट के साथ वकील ने पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो, वीडियो व सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट छोड़े हैं। इनमें से कुछ आपत्तिजनक भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें