गांव नगरिया में गिरा कच्चा मकान
- फोटो : अमर उजाला
दीवार गिरने से मलबे में दबा परिवार, नौ घायल
उसावां क्षेत्र के गांव नगरिया अभय में दीवार ढह गई, जिसके मलबे में तीन छोटे बच्चों सहित नौ लोग दब गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। गांव निवासी भूरे सिंह यादव ने बताया कि दीवार के सहारे सीमेंट की चादरें डाली थीं। शाम करीब छह बजे पूरा परिवार घर पर था कि अचानक दीवार गिर गई। इसी बीच सीमेंट की चादरें गिरने से परिवार के लोग दब गए। घायलों में मदनपाल (30), सुभाष (26), भूपेंद्र (18), गुड्डो देवी (52) , पूजा (16) , अल्पना (24 ) एल्विश (2 ) पारष (4 ), तनुष्का (6 ) शामिल हैं।