फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर आस्था का उल्लास...देखें तस्वीरें: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जलाभिषेक कर मांगी मनौती

Fri, 08 Mar 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 10
Maha Shivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
बरेली में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आसपास के जिलों के प्रमुख शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर अभिषेक किया। मंदिरों में ऊं नम: शिवाय के मंत्र और हर हर महादेव के जयकार गूंजते रहे। 

बरेली में तड़के चार बजे से ही शिवालयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ मंदिरों में मध्य रात्रि से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया था। बरेली के बाबा अलखनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर, श्री तपेश्वर नाथ मंदिर, श्री मढ़ीनाथ मंदिर व श्री पशुपति नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के मद्देनजर भोले नाथ के दर्शन कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। शहर से लेकर देहात तक शिव मंदिरों में उल्लास छाया रहा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Maha Shivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
बरेली के वनखंडी नाथ मंदिर में मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं भीड़ लगना शुरू हो गई थी। तमाम भक्तों ने आधी रात से जलाभिषेक शुरू कर दिया, जबकि मंदिर के महंत और पुजारियों ने रात एक बजे के बाद भोलेनाथ को जल चढ़ाया। इसके अलावा तमाम मंदिरों में भोर में तीन से चार बजे के बीच जलाभिषेक शुरू हुआ। 
विज्ञापन

3 of 10
तपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं को लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
तपेश्वरनाथ मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने अपने बारी आने पर जलाभिषेक किया। शिवालयों में दिनभर जल और दूध से अभिषेक के साथ भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया। महाशिवरात्रि पर सभी शिव मंदिरों में भव्य सजावट की गई। 

4 of 10
बिरुआबाड़ी मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर बदायूं के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। दिन भर भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने उपवास रखा और महादेव का विशेष पूजन किया।
विज्ञापन

5 of 10
भक्तों ने मांगी मनौती - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के बिरुआबाड़ी, हर प्रसाद, नगला, दरीबा मंदिर, गौरी शंकर शिवालय आदि में ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों की कतारें लग गईं। कावड़ियों के जत्थे भी शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे। दिन भर भक्तों की कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। 
विज्ञापन

6 of 10
गौरीशंकर मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में विशेष प्रबंध किए गए। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए कैंपों में कांवड़ियों की सेवा करने की होड़ लगी रही। भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से शिव भक्त कांवड़ लेकर गंगाघाट पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

7 of 10
विश्वनाथ मंदिर में कतार में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में शुक्रवार तड़के ही शिव मंदिरों में शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। हर हर महादेव, बम भम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। भक्तों ने महादेव के दर्शन किए और जलाभिषेक कर प्रार्थना की। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, बाबा चौकसी नाथ मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर पर कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालु करने लगे। 

8 of 10
विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्र के पैना स्थित शिव त्रिलोकीनाथ धाम पर रात में 12:00 महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए सुबह 5:00 बजे एक किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई और अपनी बारी का इंतजार करते हुए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए फूल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, घी आदि से महादेव का जलाभिषेक किया।

9 of 10
पीलीभीत में महाशिवरात्रि की रही धूम - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के गौरी शंकर मंदिर, अर्ध नारीश्वर मंदिर, दूधिया नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी लाइन लग गई। 
विज्ञापन

10 of 10
कांवड़ में गंगाजल लेकर जाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
शहर में शिव बारात भी निकली। इसके अलावा इकोहत्तर नाथ महादेव मंदिर के साथ अमरिया और बीसलपुर, पूरनपुर क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। हजारों भक्तों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें