फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए हजारों स्कूली बच्चे, आजादी के जश्न में तिरंगामय हुआ बरेली

Tue, 12 Aug 2025 07:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत वॉक फॉर यूनिटी रैली के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज हो गया। वॉक फॉर यूनिटी में हजारों स्कूली बच्चों के साथ शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। भारत माता के जयघोष और लहराते तिरंगों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। 
विज्ञापन
1 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए स्कूली बच्चे व शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा, जुबां पर देश भक्ति के गीत, भारत माता की जय के उद्घोष, छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन, रैली पर फूल बरसाते व्यापारी और सामाजिक संगठनों के लोग...। यह नजारा मंगलवार की सुबह बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई वॉक फॉर यूनिटी का था। इसी के साथ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज हुआ। वॉक फॉर यूनिटी में हजारों स्कूली बच्चों के साथ शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। भारत माता के जयघोष और लहराते तिरंगों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

2 of 15
महापौर, मंडलायुक्त, बीडीए उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सुबह 8:30 बजे आचार्य पंडित मुकेश मिश्रा, पंडित रमाकांत शास्त्री, पंडित विनोद दीक्षित ने शंखनाद किया। इसके बाद रैली को महापौर उमेश गौतम, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
 
विज्ञापन

3 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति से ओत-प्रोत हुआ माहौल 
हर्षोल्लास के साथ हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शहीद चौक से कतारबद्ध होकर निकले। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जय के उद्घोष के बीच पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। शहीद चौक से शुरू हुई यात्रा शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, वंदना स्वीट्स होते हुए शहीद चौक पर आकर संपन्न हुई। 
 

4 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में उमड़े स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
महापौर ने दिया स्वच्छता का संदेश 
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि अमर उजाला के द्वारा मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम बहुत भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है। स्वतंत्रता हमें आसानी से नहीं मिली थी, इसके लिए अनगिनत देशप्रेमियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना हम सभी नगरवासियों की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन

5 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं तिरंगा परिधान में मौजूद रहीं - फोटो : अमर उजाला
सद्भावना का संदेश
डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने के लिए आज जिले भर के बच्चे यहां एकत्र हुए हैं। इस दौरान वॉक फॉर यूनिटी के जरिये सद्भावना का संदेश दिया गया। रैली में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की वेशभूषा में छोटे बच्चे शामिल रहे।
 
विज्ञापन

6 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
भारत माता की जय... वंदे मातरम के नारे लगाते चल रहे छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्कूली बच्चों ने वॉक फॉर यूनिटी से देशप्रेम व एकता का संदेश दिया। रैली में शिक्षक, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

7 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में जनता इंग्लिश स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
वॉक फॉर यूनिटी में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड का जोश देखते ही बन रहा था। कड़ी धूप भी स्कूली बच्चों के जोश को कम न कर सकी। नन्हें मुन्ने बच्चे भी वॉक फॉर यूनिटी रैली में शामिल हुए। कोई महात्मा गांधी बनकर आया तो भगत सिंह और लक्ष्मीबाई।

8 of 15
व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
वॉक फॉर यूनिटी का जगह-जगह व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। संगठनों की ओर से यात्रा पर फूल बरसाए गए। शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर के पास, वंदना स्वीट्स के पास, अर्बन बैंक के पास यात्रा का स्वागत कर बच्चों को पानी और जलपान वितरित किया गया।

9 of 15
Walk for Unity Rally - फोटो : अमर उजाला
यात्रा में जुटे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
शहर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने भी वॉक फॉर यूनिटी में प्रतिभाग किया। उन्होंने ड्रोन के जरिये यात्रा के रंग दिखाए और उसे सोशल मीडिया के जरिये शहरवासियों तक पहुंचाया। इस दौरान मोहम्मद कैफ, शोएब, श्याम सुंदर, अर्चना सागर, वैश्य पुरी, नितिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

10 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल मेडिकल के छात्र - फोटो : अमर उजाला
इन संगठनों ने यात्रा में किया सहयोग
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उप्र उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम, जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, बरेली सराफा एसोसिएशन, बरेली रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन, सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, लघु उद्योग भारती, आईसीएआई, रोहिलखंड मैनिजमेंट एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री सोसाइटी, भारत विकास परिषद, इनरव्हील क्लब बरेली साउथ ग्लोरी, इनरव्हील क्लब, अग्रवाल सभा कल्याण सोसाइटी, लायंस क्लब बरेली मेल्विन जॉन्स, रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ, पंजाबी महासभा की महिला इकाई, शशि वेलफेयर सोसाइटी, विश्व जागृति मिशन, इन्फिनिटी ताइक्वांडो अकादमी, जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ी, वी पैंथर्स स्केटिंग अकादमी।

11 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में बरेली कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
इन स्कूलों के बच्चे हुए शामिल 
- शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद- तिलक इंटर कॉलेज
- साहू गोपी नाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज
- सूरज भान गर्ल्स इंटर कॉलेज
- लाइंस रोहिला इंटर कॉलेज
- कांति कपूर सरस्वती गर्ल्स विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

12 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में लालकिले का मॉडल लेकर पहुंचीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
- द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज
- इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज
- बीबीएल
- शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज
- इस्लामिया इंटर कॉलेज
- केडीईएम इंटर कॉलेज
 

13 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में मौजूद जिंगल बेल्स स्कूल का स्केटिंग ग्रुप - फोटो : अमर उजाला
- जयनारायण इंटर कॉलेज
- एनसीसी 8 यूपी गर्ल्स बटालियान, बरेली कॉलेज
- एनएसएस, केसीएमटी
- एनसीसी, केसीएमटी
- हिंदुस्तान स्काउट गाइड बैंड

14 of 15
वॉक फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर पहुंचे छात्र-छात्राएं व शहरवासी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल
- रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज
- गुलाब राय इंटर कॉलेज
- जनता इंग्लिश स्कूल
- प्राथमिक विद्यालय सहदपुरा हॉक्सिं
- गुरू गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज
विज्ञापन

15 of 15
Walk for Unity Rally - फोटो : अमर उजाला
- एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज
- मनोहर भूषण इंटर कॉलेज
- पीसी आजाद इंटर कॉलेज
- श्री गुलाब राय इंटर कॉलज
- गुरू नानक रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें