बृहस्पतिवार को हाईवे पर वाहनों की लगी रही कतार
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों की लगीं लंबी कतारें
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार को पानी आने के बाद वाहनों को रोकने पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ये थे कि पानी के तेज बहाव के कारण दोपहिया वाहन चल नहीं पा रहे थे। रोडवेज बसों व कारों में सवार यात्री परेशान हो गए। वाहनों के नहीं चलने से यात्री पैदल ही सामान लेकर चल दिए। उनकी मदद के लिए आसपास के गांव के लोग भी आ गए। पानी के तेज बहाव के चलते कई बार दुर्घटना होती बची। हाईवे किनारे बने होटलों, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों में पानी भर गया।