फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन आत्मदाह मामले में बड़ा खुलासा: ट्रांसफर के बदले एक लाख और शर्मनाक शर्त...पत्नी बोली-जेई ने गोकुल को दी थीं गालियां

Tue, 12 Apr 2022 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 10
lineman suicide case in lakhimpur kheri - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर के पलियाकलां में लाइनमैन गोकुल के आत्मदाह करने के मामले में जेई नागेंद्र कुमार और टेक्नीशियन जगतपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। आक्रोशित परिजन ने सोमवार को गिरफ्तारी न होने तक लाइनमैन गोकुल के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। दोपहर दो बजे सीओ ने कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हाइडिल कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय गोकुल प्रसाद ने जूनियर इंजीनियर और टेक्नीशियन पर ट्रांसफर कराने के बदले अनुचित मांग करने से परेशान होकर शनिवार रात जेई के कमरे के आगे आत्मदाह कर लिया था। मौत से पहले बनाए गए वीडियो में गोकुल ने जेई नागेंद्र कुमार और टेक्नीशियन जगतपाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान गोकुल की मौत हो गई थी। गोकुल का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिवार में चीखपुकार मच गई थी।
विज्ञापन

2 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। दोपहर दो बजे तक इसी बात को लेकर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

3 of 10
लाइनमैन ने यहीं किया था आत्मदाह - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस के साथ ही विधायक रोमी साहनी समेत कई लोगों ने परिजन से कई बार बात की मगर वे अड़े रहे। गोला के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार, पलिया के अधिशाषी अभियंता रजनीश चंद्र अनुरागी आदि ने परिजन से बात की। एक सदस्य को नौकरी देने के साथ ही मुआवजा राशि देने का लिखित आश्वासन भी दिया मगर परिजन ने अंतिम संस्कार नहीं किया।

 

4 of 10
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोपहर डेढ़ बजे एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार और सीओ संजयनाथ तिवारी परिजन से मिले और बात की। सीओ ने मुआवजा दिलवाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम संस्कार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले रविवार रात को मृतक की पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जेई नागेंद्र कुमार और टेक्नीशियन जगतपाल उर्फ बबलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

 
विज्ञापन

6 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी जेई ने गोकुल को दी थीं गालियां
लाइनमैन गोकुल के आत्मदाह मामले में पुलिस को तहरीर देकर मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति अलीगंज में कार्यरत थे और पलिया ट्रांसफर चाहते थे। आरोपी जेई संपूर्णानगर नागेंद्र कुमार और टेक्नीशियन जगतपाल उर्फ बबलू ट्रांसफर करवाने की एवज में एक लाख रुपये और अनुचित मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 10
शोकाकुल परिजन व आसपास की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम छह बजे जब उसके पति गोकुल आरोपी जेई से बात करने उसके घर पर गए तो जेई ने गालियां देकर मांग दोहराई। परेशान होकर पति ने आत्मदाह कर लिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्याय की गुहार लगाई है।

8 of 10
परिजनों से बात करते विधायक - फोटो : अमर उजाला
तीन सदस्यीय टीम कर रही है मामले की जांच
एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने बताया कि मामले में डीएम की तरफ से जांच कमेटी बनाई गई है, जिसमें तीन सदस्यों को रखा गया है। इसमें गोला एक्सईएन, पलिया के अधिशाषी अभियंता समेत सीतापुर की एक अधिकारी शामिल हैं। टीम की रिपोर्ट के आधार पर उन पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

9 of 10
lineman committed suicide - फोटो : अमर उजाला
आरोपी टेक्नीशियन भागा, पुलिस ने दी दबिश
पुलिस ने आरोपी टेक्नीशियन और जेई के घर पर दबिश दी लेकिन दोनों हाथ नहीं आए। पुलिस ने उनके परिजन से कहा कि अगर उनकी बात हो तो वे उनसे सरेंडर करने को कहें ताकि पुलिस आगे की कार्रवाई बेहतर ढंग से कर सके।
विज्ञापन

10 of 10
परिजनों से बात करते सीओ - फोटो : अमर उजाला
‘गोकुल के परिजन गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है और साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी भी की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजन राजी हो गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।’
- संजय नाथ तिवारी, सीओ पलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें