मोहित की बहादुरी भरी बातें हमेशा जेहन में गूंजती रहेंगी। दोस्त, बहादुरी के किस्से सुनाना नहीं भूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोहित हमेशा कहता था कि वह अपना, अपने गांव का और अपने देश का नाम ऊंचा रखेगा। अगर कभी दुश्मन से मोर्चा लेने का मौका आया तो पीछे नहीं हटेगा। ऐसा ही उसने कर दिखाया है। उसकी बलिदान सभी के लिए प्रेरक है।
विज्ञापन
2 of 10
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
मोहित 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। उसके सेना में जाने के बाद गांव के कई युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा मिली। उसके दोस्त और तमाम युवा सेना जाने की तैयारी में जुटे।
विज्ञापन
3 of 10
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
गांव के ही दुष्यंत, अजीत, स्वीटी और विपिन ने कहा कि मोहित उनसे कहत थे कि बड़े भाग्य से किसी को देश की सेवा का अवसर मिलता है। उसे मिला है तो वह देश के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेगा। जब शाम उनके वीरगति प्राप्त करने की जानकारी हमें मिली तो हम यही कह सके-मोहित जैसा तुम कहते थे, तुमने वैसा ही कर दिखाया है।
4 of 10
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा है मोहित का गांव, मात्र 250 की आबादी सेना में हैं 12 नौजवान
मात्र 250 लोगों की आबादी के छोटे से गांव सभानगर में देशभक्ति का जज्बा भरा हुआ है। गांव के 12 नौजवान भारतीय सेना में सैनिक हैं। चार अग्निवीर हैंं। एक बीएसएफ में हैं। इस तरह से देश की रक्षा में गांव के परिवारों ने अपने लाल सौंप रखे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
देश के भीतरी हिस्सों में सेवा और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए तीन बेटियां पुलिस में हैं। गांव में पढ़ाई लिखाई का माहौल है। लोग बच्चों देश की सेवा और सरकारी सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करते हैं। गांव के तीस लोग सरकारी सेवाओं में हैं। इसमें एक ग्राम पंचायत अधिकारी भी हैं।
विज्ञापन
6 of 10
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
कुपवाड़ा में सैन्य चौकी पर बैट हमला, जवान बलिदान, आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बैट हमले को नाकाम कर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। हमले में शामिल दो अन्य आतंकी घने अंधेरे का फायदा उठा पीओके भाग निकलने में सफल रहे। हमले में एक जवान भी बलिदान हो गया। जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) कैप्टन सहित चार जवान घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 10
सुरक्षाबल(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बलिदान जवान की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के मोहित राठौर के रूप में हुई है। शनिवार तड़के पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने माच्छिल सेक्टर के कमकड़ी में सैन्य चौकी पर हमला कर दिया। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए बैट को कड़ा जवाब दिया और एक पाकिस्तान घुसपैठिए को मार गिराया। गोलीबारी में एक जेसीओ कैप्टन सहित पांच सैनिक घायल हो गए। बाद में एक जवान बलिदान हो गया।
8 of 10
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सेना की चिनार कोर के प्रवक्ता ने कहा, कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में खराब मौसम का फायदा उठाते हुए दो से तीन सशस्त्र कर्मियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा पार की और अग्रिम सैन्य चौकी पर ग्रेनेड दागने के बाद करीब से गोलीबारी की। सतर्क जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मार दिया। उससे हथियार, गोला-बारूद और युद्ध जैसे भंडार बरामद किए गए हैं।
9 of 10
Kupwara Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
मारे गए पाकिस्तानी की पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सेना प्रवक्ता ने कहा, भीषण गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल कैप्टन समेत दो बहादुर जवानों को तुरंत श्रीनगर के बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। दूसरे जवान का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है।
खराब दृश्यता का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसे
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि तड़के खराब दृश्यता का फायदा उठाकर पाकिस्तानी सशस्त्र कर्मी भारतीय सीमा में घुसे और हमला कर दिया। अतीत में भी पाकिस्तानी सेना की ओर से इसी तरह के नापाक प्रयास किए गए हैं, जिन्हें हमारे सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। हमारे जवान पाकिस्तानी सेना के नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे। बैट में पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के कर्मी और आतंकी शामिल होते हैं।