फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज हादसा: बरेली के डॉ. नरदेव गंगवार की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे परिजन, आई मौत की खबर

Thu, 28 Nov 2024 10:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के नवाबगंज निवासी डॉ. नरदेव गंगवार अपने दोस्तों के साथ शादी में लखनऊ गए थे। वहां से ये सभी लोग कार से लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर नरदेव के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के हादसे में जान गंवाने वाले डॉ नरदेव गंगवार बरेली के नवाबगंज कस्बे के चाणक्यपुरी मोहल्ले के निवासी थे। परिजन उनकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। वह दीपावली पर घर आए थे। तब भाई यज्ञदेव की दुकान के उद्घाटन में भी शामिल हुए थे। वह सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी करने के बाद कस्बे में अस्पताल खोलकर लोगों की सेवा करना चाहते थे, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया। हादसे की सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। चाणक्यपुरी मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
डॉक्टर नरदेव के परिजन - फोटो : अमर उजाला
डॉ. नरदेव के पिता सेवानिवृत दरोगा रामलखन गंगवार ने बताया कि इस हादसे ने उनके परिवार के सपने को चकनाचूर कर दिया। तीन भाइयों में डॉ. नरदेव सबसे छोटे थे। उनसे बड़े डोरीलाल और यज्ञदेव हैं। दोनों दुकान चलाते हैं। उनकी एक बहन शकुंतला भी हैं। उनकी मां यशोदा देवी और भाभी सुमन शिक्षामित्र हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. नरदेव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता के मुताबिक, नरदेव बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे। नवदिया गांव से प्राथमिक पढ़ाई की थी। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर पास करने के बाद वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कानपुर चले गए थे। छठवें प्रसास में नीट पास किया था। सैफई मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रहे थे। 

4 of 5
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर ट्रक से टकरा गई थी। इसे हादसे में ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) सैफई में पीजी कर रहे तीन डॉक्टरों समेत पांच की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
बताया जा रहा है कि स्कार्पियो की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। कन्नौज के डीएम-एसपी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। सभी लोग लखनऊ में एक साथी डॉक्टर के भाई की शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें