जनता कर्फ्यू का असर रविवार को देशभर में देखने को मिला। एक तरफ पुलिस प्रशासन लगातार अपने काम में जुटा रहा, तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने खुद को घरों में बंद कर प्रधानमंत्री के इस आह्वान का पुरजोर समर्थन किया। इस दौरान शहरों का नजारा पूरी तरह से बदल गया। हम आपको तस्वीरों में दिखा रहे हैं, उत्तर प्रदेश के बरेली, लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजाहांपुर समेत तमाम इलाकों में कैसा दिखा जनता कर्फ्यू का नजारा।
विज्ञापन
2 of 9
Janta curfew
- फोटो : अमर उजाला
बरेली स्थित कचहरी के गेट नंबर एक के सामने रोटरी के पास इकट्ठा होकर होमगार्डों ने जनता कर्फ्यू पर नजर बनाए रखी। हालांकि सड़कों पर उनके अलावा और कोई व्यक्ति बिना काम के टहलता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
3 of 9
Janta curfew
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में रोडवेज बस स्टैंड भी बंद रहा। सभी गाड़ियां अपनी-अपनी जगहों पर ही खड़ी रहीं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बंद रही। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर भी लोग नहीं दिखाई दिए।
4 of 9
Janta curfew
- फोटो : अमर उजाला
बरेली जिला जेल का गेट भी जनता कर्फ्यू के मद्देनजर बंद है। गेट पर एक पुलिसकर्मी तैनात है, लेकिन आज बंदियों से मिलने के लिए कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 9
Janta curfew
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सुबह लखीमपुर खीरी के गुरु गोबिंद सिंह चौराहे और शहपुरा चौराहे पर भी सन्नाटा छाया रहा। सुबह लोग मॉर्निंग वॉक तक करने नहीं निकले। सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा दिखाई पड़ा। हालांकि इक्का-दुक्का जरूरतमंद लोग पैदल या बाइक से आते-जाते दिखाई दिए। भीड़भाड़ वाले रोडवेज बस स्टैंड, सौजन्या चौराहे, मेला मैदान व संकटा देवी चौराहे पर भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
6 of 9
Janta curfew
- फोटो : अमर उजाला
बस, ऑटो, ई रिक्शा आदि पूरी तरह से बंद रहे। सदर कोतवाली पुलिस सड़कों पर घूमती दिखी। पुलिस ने सड़कों पर इक्का-दुक्का निकले लोगों से कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की। उनसे घर में रहने की अपील की। उधर, नेपाल बार्डर पर भी सड़कों पर सन्नाटा है।
विज्ञापन
7 of 9
Janta curfew
- फोटो : अमर उजाला
शहर में रोडवेज चौराहे पर सुबह 9 बजे तक भी कोई दिखाई नहीं दिया। कुछ पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए और जनता कर्फ्यू का जायजा लिया। उनके अलावा सड़कों पर और कोई घूमता फिरता नहीं दिखा।
8 of 9
Janta curfew
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं रेलवे स्टेशन भी आज पूरी तरह सुनसान पड़ गया। हमेशा दौड़ते-भागते यात्रियों से भरा रहने वाला स्टेशन आज बिल्कुल खाली नजर आया।
इसके अलावा पीलीभीत में भी जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा। कॉलोनियों से लेकर बाजारों और मंडियों तक सबकुछ बंद रहा। पीलीभीत की प्रसिद्ध लोहा मंडी में भी सन्नाटा पसरा रहा।