फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने से फैला तनाव फोर्स तैनात

Fri, 13 Mar 2020 01:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
Tension force deployed in Prayagraj by throwing colors at religious shrine - फोटो : NAWABGANJ
बुधवार रात शरारती तत्वों ने लालगोपालगंज में फिजा में जहर घोलने की कोशिश की। एक धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने से समुदाय विशेष के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि गणमान्य लोगों के समझाने पर मामला सुलझ गया। घटना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

स्थानीय कस्बे में दो दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। बुधवार की शाम जेठवारा मार्ग स्थित एक धार्मिक स्थल पर शरारती तत्वों ने रंग डाल दिया। खबर जंगल में आग की तरह फैली तो समुदाय विशेष के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से आए गणमान्य लोगों की सूझबूझ से मामला सुलझ गया। रंग डालने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का जमावड़ा लग गया। रात में ही दीवार की पुताई करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
होली पर्व पर दुकानों पर लगी पिचकारियां - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया के जरिये धार्मिक स्थल पर रंग डालने को लेकर नाराजगी जाहिर की जाती रही। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय लेखपाल गुरू प्रसाद यादव की तहरीर पर घटना में अज्ञात के खिलाफ नवाबगंज थाने में केस लिख गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। ऐहतियात के तौर पर घटनास्थल के समीप पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें