फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने किया निलंबित: दरोगा ने संघ प्रचारक को पीटा, भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी; हाईवे किया जाम

Thu, 14 Jul 2022 11:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।
विज्ञापन
1 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
चेकिंग के नाम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मथुरा महानगर प्रचारक आर्येंद्र कुमार के साथ बृहस्पतिवार शाम करगैना चौकी के दरोगा ने अभद्रता कर दी। उन्होंने विरोध किया तो दरोगा ने उन पर हाथ चला दिया। इसका पता चलते ही सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत संघ के तमाम कार्यकर्ता और भाजपा नेता चौकी पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने चौकी का घेराव कर बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद सीओ और इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी दरोगा को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने निलंबित कर दिया है। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
बरेली के रहने वाले संघ के मथुरा महानगर प्रचारक आर्येंद्र कुमार बृहस्पतिवार शाम करगैना चौकी के पास से बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान चौकी पर तैनात दरोगा अंकित और कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। दरोगा बाइक का चालान करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दरोगा ने आर्येंद्र की पिटाई कर दी। उन्होंने अपना परिचय भी दरोगा को दिया, इसके बाद भी दरोगा के तेवर में कोई कमी नहीं आई। घटना का पता चलते ही संघ के तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी और भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। तब तक सीओ किला और इंस्पेक्टर सुभाषनगर भी फोर्स के साथ पहुंच गए थे। भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

4 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी वहां पहुंच गए। उन्होंने करगैना चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर घोर आपत्ति जताई। सांसद ने तो यहां तक कह दिया कि चौकी पुलिस खनन कराती है। गुस्साए कार्यकर्ता पुलिस चौकी के सामने बदायूं हाईवे पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
करीब आधे घंटे बाद संघ पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं को सीओ ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। तब कार्यकर्ता माने और हाईवे से उठे। इसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ता संघ कार्यालय चले गए। वहां देर रात तक बैठक चलती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें