फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर में कोई नहीं तो अय्याशी करोगी': मेरी बहन बात सुनो कहकर हैदरी दल ने लड़की संग की गुंडागर्दी, देखें Video

Sun, 08 Jun 2025 10:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

सोशल मीडिया पर दो दिन में ही लगातार कई वीडियो सामने आए हैं जिनसे हैदरी दल का नाम चर्चा में आया है। यह पार्कों में जाकर उन लड़कियों से सवाल दागते हैं जो दूसरे समुदाय के लड़कों के साथ मिल जाती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
लड़की से अभद्रता करते हैदरी दल के लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बरेली में विशेष समुदाय के युवाओं ने हैदरी दल नाम से संगठन बनाकर पार्क में दूसरे समुदाय के युवकों संग आई युवतियों से अभद्रता शुरू कर दी थी। इसकी रील वायरल होने के बाद एक्स पर शिकायत हुई तो कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही गांधी उद्यान में रील बनाकर ऊधम करने वालों पर भी पुलिस निगरानी बढ़ाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
लड़की से अभद्रता करते हैदरी दल के लोग - फोटो : अमर उजाला
दो दिन से कथित हैदरी दल के लोग अपने समुदाय की लड़कियों से पूछताछ कर आईडी मांगते नजर आ रहे थे। ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 4
लड़की से अभद्रता करते हैदरी दल के लोग - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर दो दिन में ही लगातार कई वीडियो सामने आए हैं जिनसे हैदरी दल का नाम चर्चा में आया है। यह पार्कों में जाकर उन लड़कियों से सवाल दागते हैं जो दूसरे समुदाय के लड़कों के साथ मिल जाती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
हैदरी दल के कार्यकर्ता और पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
समूह के लड़के उनका नाम पता पूछकर वीडियो बनाते हैं और फिर दूसरे समुदाय के युवक के साथ आने पर युवती को डांट लगाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक्स पर वीडियो डालकर हैदरी दल पर कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस की ओर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें