फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्लांट की गाड़ी लूटकर पहुंचा अंदर, इस बात से नाराज था अजय; HPCL के मैनेजर और उप प्रबंधक की हत्या की कहानी

Fri, 13 Mar 2026 09:21 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

यूपी के बदायूं जिले में एचपीसीएल के मुख्य प्रबंधक और उप प्रबंधक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्लांट पर तैनात 20 सुरक्षाकर्मियों के बीच से निकलकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
1 of 11
badaun double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के बदायूं के दातागंज इलाके के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता (55) और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (40) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। एसएसपी के मुताबिक, नौकरी से हटाए गए पूर्व ऑपरेटर अजय प्रताप सिंह ने गाड़ी से प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मौके से भागकर अजय मूसाझाग थाने पहुंचा, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में शासन ने भी स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सैजनी में यूपी के पहले कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की शुरुआत जनवरी 2024 में हुई थी। आरोपी अजय सैजनी गांव के प्रधान का चाचा है। उस पर अवैध वसूली के आरोप लगे। इस पर कंपनी से निकालने के बाद करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन

2 of 11
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिकारियों पर किया था जानलेवा हमला
इससे पहले भी वह बीती छह फरवरी को प्लांट में घुसकर दोनों अधिकारियों पर जानलेवा हमला कर चुका था। इस मामले में दोनों ओर से मामले दर्ज कराए गए थे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक इसी रंजिश में अजय ने बृहस्पतिवार को यह घटना की। 

 
विज्ञापन

3 of 11
मृतक हर्षित मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुधीर गुप्ता मूलत: नोएडा के रहने वाले थे और इस वक्त बरेली की वृंदावन रेजीडेंसी कॉलोनी में रह रहे थे। पीलीभीत के पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी उप प्रबंधक हर्षित के साथ करीब दो बजे सुधीर अपने दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे, तभी अजय वहां पहुंचा और दोनों पर गोलियां चला दीं। 

 

4 of 11
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों अफसरों की मौके पर मौत
सुधीर के सीने के पास और सिर में दो गोलियां लगीं, जबकि हर्षित के एक गोली मारी गई। ये गोलियां 315 बोर की होने के कारण माना जा रहा है कि उसने घटना में दो तमंचों का इस्तेमाल किया। दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 11
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख पुकार के बीच हमलावर मौका पाकर गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। दोनों को सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि अभी असलहा नहीं मिला है।
 
विज्ञापन

6 of 11
एचपीसीएल प्लांट में डबल मर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लांट की गाड़ी लूटकर पहुंचा अंदर
आरोपी अजय प्रताप सैजनी गांव में ही रहता है। प्लांट गांव से करीब पांच किमी दूर है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अजय ने अपने गांव के नजदीक प्लांट की बोलेरो गाड़ी लूटी और उसी से अंदर प्लांट पर पहुंचा।
विज्ञापन

7 of 11
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लांट की गाड़ी देख गेट पर उसे रोका नहीं गया। यह गाड़ी कर्मचारियों को लाने-छोड़ने के काम में लगी थी। उसमें बैठे तीन कर्मचारियों और चालक के मोबाइल फोन भी उसने छीन लिए, ताकि वह किसी को खबर नहीं कर सके। कुछ ही देर में वह प्लांट पहुंच गया।
 

8 of 11
आरोपी अजय प्रताप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआईजी, डीएम-एसएसपी ने घटना का किया निरीक्षण
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही प्लांट को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस देखते ही देखते मौके पर पहुंच गई। डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर जानकारी जुटाई। कुछ देर बाद ही डीआईजी अजय साहनी पहुंच गए हैं। स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से प्लांट के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
 

9 of 11
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना प्रभारी और विवेचक निलंबित
आरोपी को थाने में बैठाकर चाय पिलाना और कार्रवाई न करना थाना प्रभारी अजय कुमार व विवेचक एसआई धर्मेद्र कुमार को भारी पड़ गया। एसएसपी ने देर रात दोनों को निलंबित कर दिया है।

10 of 11
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ पांच फरवरी 2026 को इन दोनों अधिकारियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन विवेचक ने इस मामले में न तो आरोपी को जेल भेजा और न ही अब चार्जशीट की कोर्ट में दाखिल की। इसी लापरवाही में दोनों के खिलाफ सीओ उझानी की जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। जांच में दोषी अन्य पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।
 
विज्ञापन

11 of 11
मृतक सुधीर गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लांट में काम चुके कर्मचारी अजय प्रताप सिंह ने अंदर घुसकर प्लांट के मुख्य प्रबंधक परियोजन व उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें