टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर देशवासी जश्न में झूम उठे। बरेली समेत बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी जीत का जश्न मनाया गया। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
1 of 6
टी20 फाइनल में जीत के बाद जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद में खेले गए टी-20 विश्व कप-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के साथ ही बरेली मंडल के क्रिकेट प्रेमी जश्न में डूब गए। जैसे ही न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट गिरा वैसे ही जगह-जगह आतिशबाजी होने लगी। लोग तिरंगा लेकर सड़क पर निकल पड़े। भारत माता की जय के उद्घोष हर ओर सुनाई देने लगे। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मिठाई बांटी।
फाइनल को लेकर बरेली जिले में पहले से भी खासा उत्साह था। शहर के कई इलाकों में लोगों ने बड़ी स्क्रीन और टीवी पर मैच देखने की व्यवस्था की थी। राजेंद्र नगर स्थित आवास विकास कॉलोनी के पार्क में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जैसे ही भारत की जीत तय हुई लोग खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन
2 of 6
जीत के जश्न में झूमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ढोल बजाए, मिठाइयां बांटी
भरतौल क्षेत्र में भी लोगों ने सामूहिक रूप से स्क्रीन लगाकर मैच देखा। जीत के बाद युवाओं ने ढोल बजाए और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। कहीं जगह पर लोग तिरंगा लेकर निकल आए और जीत का जश्न मनाया। उत्साही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ के चलते शहर में जगह जगह जाम की स्थिति रहे।
विज्ञापन
3 of 6
जीत के जश्न में झूमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। आतिशबाजी भी की गई। शहर के धर्म कांटा क्षेत्र, निजी मॉल और होटलों में भी लोग एक साथ बैठकर मैच देखते रहे। जीत के बाद वहां भी जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने कहा कि यह जीत बेहद यादगार है और वर्षों तक क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बनी रहेगी।
4 of 6
जीत के जश्न में झूमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
यह जीत यादगार
क्रिकेटर पंकज यादव ने बताया कि अभिषेक शर्मा की फॉर्म का वापस आना बेहद सकारात्मक रहा। उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। ये जीत यादगार रहेगी। प्रशांत पांडेय, पूर्व क्रिकेटर संजू सैमसन और ईशान किशन की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुंच सकी। भारत की इस शानदार जीत से बेहद खुशी हुई।
विज्ञापन
5 of 6
जीत के जश्न में झूमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर यश ने कहा कि जसप्रीत बुमराह ने दमदार गेंदबाजी की और मैच में अहम भूमिका निभाई। यह जीत आने वाली युवा पीढ़ी को खेल के प्रति प्रेरित करेगी। क्रिकेटर अभिजात तोमर ने कहा कि शिवम दुबे ने जिस तरह से आकर दमदार शॉट्स लगाए, वह देखने लायक था। पूरी भारतीय टीम को इस शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं।
बदायूं में युवाओं ने मनाया जीत का जश्न
भारत की जीत पर बदायूं शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। रानी लक्ष्मीबाई चौक पर देर रात तक जश्न मनाया गया। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कई युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है।