फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूद से उड़ा दो मंजिला मकान: मां-बेटे की मौत... मलबा हटाने को लगानी पड़ीं पांच जेसीबी, तब मिला तैमूर का शव

Mon, 01 Apr 2024 07:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
1 of 7
बदायूं में आतिशबाजी से दो मंजिला मकान धराशायी - फोटो : अमर उजाला
बदायूं जिले के इस्लामनगर कस्बे में सोमवार दोपहर को करीब सवा तीन बजे आतिशबाजी में तेज धमाका हुआ। इससे दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। आग लग गई। पटाखे जले तो कई धमाके हुए, जिससे दहशत फैल गई। मकान में मौजूद आतिशबाज की पत्नी, बेटा और दो बेटियां मलबे में दब गईं। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के रहने वाले चीखते हुए घरों से निकालकर भागे। जब बारूद के धमाके थमे तो बचाव कार्य शुरू हुआ। हादसे में आतिशबाज की पत्नी और बेटे की मौत हो गई। दोनों बेटियां घायल हुई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
मकान में ही थी आतिशबाजी की दुकान - फोटो : अमर उजाला
इस्लामनगर कस्बा निवासी अख्तर का सड़क किनारे दो मंजिला मकान था। वह मकान के बाहरी हिस्से में गोल्डनइवेंट नाम से दुकान चलाता था। मकान में ही आतिशबाजी का भंडारण किया गया था। अख्तर सोमवार को कस्बे से बाहर गया था। उसकी पत्नी सलामत बेगम (35), बेटी अर्फी (7), तमन्ना (3) और बेटा तैमूर (5) घर पर थे। घर के अंदर आतिशबाजी बनाने को भारी मात्रा में बारूद रखी थी। दोपहर को सवा तीन बजे अचानक दुकान में रखी आतिशबाजी में तेज धमाका हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धमाके के साथ दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि ध्वस्त मकान का मलबा, आसपास के घरों में जाकर गिरा। मौके पर चीत्कार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों के साथ मलबे को हटाकर बचाव कार्य शुरू किया।

4 of 7
पांच जेसीबी से हटाया गया मलबा - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा और सीओ सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचे, तब पता लगा कि आतिशबाज का परिवार दबा है। पांच जेसीबी मंगाईं गईं और मलबा हटाने में लोग जुटे। तीन एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस पहुंची। 
विज्ञापन

5 of 7
अस्पताल में बच्ची से जानकारी करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कड़ी मशक्कत के बाद अर्फी और तमन्ना को निकाला गया। बाद में सलामत बेगम को निकाला गया और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 7
पांच जेसीबी से हटाया गया मलबा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के करीब ढाई घंटे बाद तैमूर को मलबे से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोमराम मचा हुआ है। धमाके के बाद से ही चीख पुकार मची हुई है। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीएम और एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अख्तर के पिता असगर अली के नाम से आतिशबाजी का लाइसेंस था। बताया जा रहा है कि मकान में आतिशबाजी का भंडारण किया गया था। घटना की जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें