फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंधेरे में होता ऐसे केबिन का इंतजाम, लड़कियों को कमीशन पर रखते हैं हुक्का बार वाले; खुले चौंकाने वाले राज

Sun, 06 Apr 2025 07:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में जिस हुक्का बार को सील किया गया है, उसका फीता मंत्री के भाई ने काटा था। सत्ताधारियों के गठबंधन से बेरोकटोक धंधा चल रहा था। स्थानीय पुलिस झांकती नहीं थी। 
विज्ञापन
1 of 8
hookah bar in bareilly - फोटो : अमर उजाला
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र के डीडीपुरम में एसपी सिटी की टीम ने जिस हुक्का बार को दबिश मारकर सील किया, उसका शुभारंभ वेलेंटाइन डे से दो दिन पहले एक मंत्री के भाई ने फीता और केक काटकर किया था। यही वजह थी जो स्थानीय पुलिस इधर झांकती भी नहीं थी। अब कार्रवाई के बाद मामला सुलटाने की जुगाड़ की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान सामने आया कि इनमें से एक कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। कैफे में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ था। पुलिस की संयुक्त टीम ने चर्चित मनी सक्सेना के वी लव कैफे पर भी कार्रवाई की थी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
लव कैफे किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
मनी सक्सेना अपने पति मनमोहन और उसकी कंपनी में काम करने वाली युवतियों को अपनी मां की हत्या के आरोप में जेल भिजवा चुकी है। मनी सक्सेना और उसकी सहेली आरती तिवारी दोनों ही हुक्का बार चला रही थीं। मनी सक्सेना ने 2023 में वी लव कैफे खोला था। 12 फरवरी को इसका शुभारंभ सत्ताधारी मंत्री के भाई ने किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 8
हुक्का बार में टेबल पर रखा हुक्का - फोटो : अमर उजाला
मनी सक्सेना ने कैफे के शुभारंभ का वीडियो भी सबको दिखाया था जिससे उसके रसूख पर सबको भरोसा रहे और कैफे पर ग्राहक बिना डरे आते रहें। वहीं आरती तिवारी भी राजनीतिक दलों से जुड़ी हुई है। उसके कैफे में भी राजनीति से जुड़े लोगों का आना-जाना था। अब दोनों से सभी करीबियों ने पल्ला झाड़ लिया है। आरती जिस संगठनों से जुड़ी थी उप संगठनों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं एसपी सिटी की कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

4 of 8
कैफे के अंदर जांच करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों को कमीशन पर रखते हैं हुक्का बार वाले
डीडीपुरम में हुक्का बार से लाखों रुपये की कमाई होती है। हुक्का बार मालिकों ने कैफे का लाइसेंस लेकर उसकी आड़ में दूसरे धंधे शुरू कर दिए हैं। हुक्का बार मालिकों ने ग्राहकों को फंसाने के लिए ऐसी लड़कियों को कमीशन पर रखा हुआ था जो यहां बैठकर हुक्का गुड़गुड़ाती हैं। हुक्का बार वाले युवकों को खुद फोन पर बताते हैं कि आज कैफे पर काफी लड़कियां हैं।
विज्ञापन

5 of 8
कैफे से बरामद हुए हुक्का - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से रईस परिवारों के युवा कैफे पर आते हैं। रूचि नाम की लड़की को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रूचि एक अन्य नाम से भी मशहूर है। वह डीडीपुरम के कई कैफे में दिखाई देती थी। उसको कैफे वाले कमीशन भी देते थे। दूसरे कैफे में उसके हुक्का पीते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अंधेरे में होता है कपल केबिन का इंतजाम - फोटो : वीडियो ग्रैब
अंधेरे में होता है कपल केबिन का इंतजाम
शहर के अधिकतर कैफे में अंधेरा कर कपल केबिन की सुविधा दी जाती है। अंधेरा होने के कारण कैफे में वीडियो भी मुश्किल से बन पाता है। अंधेरे में कपल केबिन की सुविधा लेने वाले लोग यहां अनैतिक काम करते हैं। इसकी मुंहमांगी कीमत दी जाती है। कैफे वाले दबी जुबान बताते हैं कि चाय काफी बेचने में कुछ नहीं मिलता, इसलिए हुक्का, कपल केबिन और शराब की सुविधा देकर कमाई करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
ये कैफे किए गए सील - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई से बचे कई नामी कैफे
पुलिस ने वी लव कैफे, डेडली कैफे, फुटपाथ कैफे, डाउन टाउन कैफे, वक्फ कैफे, बूमरंग कैफे पर छापेमारी की थी। जबकि डीडीपुरम क्षेत्र में ही कई अन्य कैफे भी संचालित होते हैं जिनमें बड़ी मात्रा में हुक्का और शराब परोसी जाती है। पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पाई। एक कैफे के बाहर 2023 में युवती को गोली मारी गई थी। सबसे अधिक इसी कैफे में हुक्का और शराब परोसी जाती है। हुक्का बार मालिक पुलिस को रुपये देने की बात अपने ग्राहकों से कहता है। इस कैफे पर पुलिस ने छापा नहीं मारा। वहीं डीडीपुरम स्थित एक कैफे युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर समझौते में लड़के से लिया था। इस कैफे पर भी पुलिस नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शिकायत के आधार पर सूचना की पुष्टि करके संबंधित होटलों व कैफे पर छापा मारा गया था। इस तरह के अवैध कार्य में लिप्त लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अन्य स्थानों पर अवैध तरीके से हुक्का बार संचालन की शिकायत मिली तो वहां भी कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: UP: दो सहेली और हुक्का बार, कैफे की आड़ में गंदा काम, ऐसे हाल में मिली तीन महिलाएं और नौ लोग; ये सामान भी मिला


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें