फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात साल में हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने बनाई अकूत संपत्ति, एक मकान पर चला बुलडोजर... चार और निशान पर

Thu, 26 Jun 2025 10:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में बुधवार को हिस्ट्रीशीटर जुबैर उर्फ पाया का तीन मंजिला मकान पर बीडीए का बुलडोजर चला। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक के मुताबिक जुबैर ने मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर इस मकान का निर्माण कराया था। नोटिस के बाद यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
1 of 7
हिस्ट्रीशीटर जुबैर का मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
बरेली में मांस तस्करी के लिए कुख्यात जुबैर उर्फ पाया ने सात साल में अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली। पुलिस से बचने के लिए अक्सर वह मुंबई भाग जाया करता था। कोतवाली में बतौर हिस्ट्रीशीटर उसका नाम 358ए दर्ज है। उसका नेटवर्क मुंबई तक फैला है। बुधवार को जिस मकान पर बुलडोजर चलाया गया, उसके भूतल पर जुबैर के गुर्गे मांसाहारी होटल चलाते थे।

जुबैर के खिलाफ बारादरी थाने में 12 और इज्जतनगर थाने में एक मामला दर्ज है। वह बलवा का भी आरोपी है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के चार और गोवध निवारण अधिनियम के तीन मामले दर्ज हैं। सूफी टोला में उसकी चार अन्य संपत्तियां भी हैं, जो अवैध कमाई से बनाई गई हैं। इन पर उसके परिवार के लोग काबिज हैं। 

यह भी पढ़ें- 'अंजलि ने खुदकुशी नहीं की': मां बोली- बेटी को मारकर फेंका गया... इसमें दो युवकों के हाथ; कैमरे हो रहे चेक
विज्ञापन

2 of 7
हिस्ट्रीशीटर के मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कार्रवाई के दौरान उसके परिजनों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस टीम के आगे उनकी एक न चली। बुलडोजर से मकान ध्वस्त कर दिया गया। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी की अन्य संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है। अवैध पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
बीडीए सचिव दीपक कुमार से बात करते अमर उजाला संवाददाता - फोटो : अमर उजाला
पहले दी गई थी ध्वस्तीकरण की चेतावनी
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि सूफी टोला निवासी जुबैर ने मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर इस मकान का निर्माण कराया था। उसके पास तीन मंजिला इमारत के निर्माण का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इस पर उसको इसके लिए पूर्व में कई नोटिस जारी कर भवन के ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई थी। 

4 of 7
कार्रवाई के दौरान तैनात रही फोर्स - फोटो : अमर उजाला
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जुबैर उर्फ पाया के खिलाफ बारादरी और इज्जतनगर थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तीन, जानलेवा हमले के दो समेत कुल 13 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
हिस्ट्रीशीटर जुबैर के मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में आरोपी की लोकेशन 
पुलिस ने उसको छह जून को विकास भवन के पीछे से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद से वह लापता है। पुलिस को उसकी लोकेशन मुंबई में मिली है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई थी। श्यामगंज से मालियों के पुलिया के बीच मुख्य मार्ग पर उसके चार अन्य मकान भी चिह्नित किए गए हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
मकान के भूतल पर चलाता था मांसाहारी होटल - फोटो : अमर उजाला
पाया-चावल बेचकर खान साहब से बन गया जुबैर उर्फ पाया
हिस्ट्रीशीटर जुबैर उर्फ पाया ने पांच वर्षों में ही जुर्म की दुनिया में नाम कमाकर पुराने शहर में दबदबा कायम कर लिया। उसके जिस होटल को ध्वस्त किया गया है, वह उसके पिता जमील खां के नाम से मशहूर हुआ करता था। इसके बाद जुबैर ने सुबह पांच से आठ बजे तक स्पेशल पाया-चावल बेचने की शुरुआत की तो वहां लाइन लगने लगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिस्ट्रीशीटर जुबैर पाया - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच वह कई अपराधियों के संपर्क में आया और गो तस्करी में संलिप्त हो गया। साथियों ने उसे जुबैर उर्फ पाया के नाम से मशहूर कर दिया। दबंगई के बल पर वह दूसरों के विवाद में समझौता कराता था और इसके बदले मोटी रकम वसूलता था। होटल पर बुलडोजर चलने के बाद अब लोगों में चर्चा है कि सुबह पांच से आठ बजे तक तस्करी के पाये खिलाए जाते थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें