फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के पास चल रहा था हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, युवतियों को ऐसे हाल में देख पुलिस भी हैरान

Fri, 01 Mar 2019 04:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
बरेली में पुलिस ने इज्जतनगर थानाक्षेत्र के कर्मचारी नगर पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर चल रहे सेक्स रैकेट का बुधवार रात भंडाफोड़ कर दिया। ये कार्रवाई दूसरे थाने की पुलिस ने अंजाम दी। पुलिस ने रैकेट संचालक मकान मालिक के साथ दो युवकों और तीन युवतियों को गिरफ्तार में ले लिया। इनसे आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। युवतियों में दो बिहार की तो एक दिल्ली की है। इन्हें जेल भेज दिया गया। लड़कियों को लाने वाला दलाल फरार है। 
 
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
एसपी सिटी ने बताया कि हाल ही में सुभाषनगर में सेक्स रैकेट पकड़ने और बांग्लादेशी किशोरी को रिहा कराने के बाद से ही कर्मचारी नगर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। तीन-चार दिन से लड़कियों की आवाजाही फिर शुरू हुई तो गुरुवार को एक सूचना के बाद रात दो बजे सीओ सिटी कुलदीप कुमार व सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी के साथ पुलिस टीम भेजी। 
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
टीम को गैस एजेंसी वाली गली के दोमंजिला घर में सेक्स रैकेट चलता मिला। मकान मालिक विजय यादव से लेकर बाकी लोग भी आपत्तिजनक हालत में थे। इनके पास से 4100 रुपये, सात मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री मिली। 

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपियों में सीबीगंज लेबर कॉलोनी का मूल निवासी विजय यादव, यहीं का बबलू गुप्ता, सुभाषनगर निवासी देवेंद्र कुमार, विजय की कथित पत्नी परवीन निवासी शाहदरा नई दिल्ली, बिहार के मधुबनी जिले के थाना जयनगर मोहल्ला योदमा की भारती मिश्रा और जयनगर के ही सिकना निवासी आयशा शामिल थे। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराकर इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो
काफी समय से ये लोग धंधा कर रहे थे। जिस मकान में रैकेट संचालित था, उसमें विजय किराए पर रहता था। बाद में उसे खरीदने की बात बता रहा है। इनके मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए धंधे से जुड़े दूसरे लोगों और ग्राहकों के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। 
- अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में जाने से किशोरी बची, महिला गिरफ्तार

6 of 9
फाइल फोटो
इसके अलावा संभल के चंदौसी शहर से किशोरी को लेकर जाकर देह व्यापार के लिए देहरादून में बेचने की कोशिश का एक मामला प्रकाश में आया है। हालांकि किशोरी की होशियारी से महिला के पति पर दबाव बनाकर किशोरी को बरामद कर लिया गया है। वूमेन पावर लाइन के सहयोग से पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के साथियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो
शहर के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति की पड़ोसन महिला कविता 25 फरवरी को उसकी चौदह साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। लेकिन इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को नहीं थी। परिजनों ने किशोरी को तलाश किया, नहीं मिली तो कोतवाली में गुमशुदगी के लिए तहरीर दी। लेकिन अगले दिन किशोरी ने उसकी महिला के फोन से चोरी छिपे अपनी मौसी (बरेली) को फोन किया और बताया कि पड़ोसन चाची उसे देहरादून ले आई है, उन्होंने यहां एक व्यक्ति से दो लाख रुपये में उसका सौदा कर लिया है। 

8 of 9
फाइल फोटो
किशोरी की मौसी ने तत्काल ही अपनी बहन बहजोई को चंदौसी में खबर दी कि उनकी बेटी देहरादून में हैं, उसे देह व्यापार कराने वाले किसी व्यक्ति को बेचा जा रहा है। चंदौसी में खलबली मच गई। किशोरी के परिजन वूमेन पावर लाइन की जिला समन्वयक संगीता भार्गव के पास पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया व अन्य पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन

9 of 9
sex racket
पुलिस ने आरोपी महिला के पति पर दबाव बनाया तो महिला किशोरी को लेकर आज चंदौसी पहुंची। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया गया। संगीता भार्गव ने जब उससे पूछा तो उसने स्वीकार किया कि उसका मायका देहरादून में है, वहां एक व्यक्ति ने अलग अलग क्षेत्रों से लड़कियां मंगाता है। उन्हें देह व्यापार के धंधे के लिए बेच देता है। उसने दो लाख रुपये देने की बात कही थी, इसलिए वह यहां से किशोरी को ले गई। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी साथियों की तलाश की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें