फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather News: बरेली में सितंबर के पहले दिन 125 मिमी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; आज भी स्कूल बंद

Mon, 01 Sep 2025 06:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

School Closed In UP: बरेली में सितंबर माह की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। जिले में पहले ही दिन 125 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। बारिश के कारण मंगलवार को भी आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
मंगलवार को बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल - फोटो : अमर उजाला
Heavy Rain in UP: बरेली में अगस्त महीने में झमाझम बारिश ने चार साल बाद नया रिकॉर्ड बनाया। 385 मिमी बारिश से शहरवासी तरबतर हुए। मौसम विभाग ने सितंबर में भी सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। मानसून की सक्रियता से सितंबर के पहले ही दिन 125 मिमी बारिश दर्ज की गई। आधी रात से मूसलाधार बारिश शुरू हुई। सोमवार को सुबह 11 बजे तक बारिश का क्रम नहीं थमा। सुबह शहर की सड़कों पर सैलाब जैसे हालात नजर आए। बारिश के कारण आठवीं तक के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहा। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है। मंगलवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
बरेली में हुई तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
रविवार को दिनभर बादल मंडराते रहे। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.9 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम पांच बजे के बाद हल्की और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। रात में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- School Closed: बरेली में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, पीलीभीत में दो दिन की छुट्टी; मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी

 
विज्ञापन

3 of 6
पीलीभीत रोड पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले दो दिन तक पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में हल्की, तेज बारिश होने का अनुमान है। दो सितंबर तक झमाझम बारिश के बाद शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से आसमान साफ होगा और धूप निकलेगी। 

4 of 6
पशुपति नाथ कॉलोनी में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मानसूनी बारिश ने अगस्त ने नया कीर्तिमान बनाया। महीनेभर में 385 मिमी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अगस्त में चार बार निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना। पांच बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इनमें से तीन विक्षोभ की पारस्परिक प्रतिक्रिया के प्रभाव से बरेली में अगस्त में सामान्य से 125 मिमी ज्यादा बारिश हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
मॉडल टाउन में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
साथ ही, बारिश के दिन (22) भी दोगुने से ज्यादा रहे। इससे पहले वर्ष 2021 में 340 मिमी बारिश हुई थी। अगस्त में सामान्य तौर पर 260 मिमी बारिश होती है। मानसूनी जलवायु मॉडल के अनुसार सितंबर में भी मानसून हावी होने से सामान्य से अधिक बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक बारिश का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीलीरोड पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
अगस्त में कब कितनी हुई बारिश 
साल ---- बारिश (मिमी)
2012 में 220
2013 में 258
2014 में 181
2015 में 260
2016 में 301
2017 में 291
2018 में 198
2019 में 211
2020 में 310
2021 में 340
2022 में 290
2023 में 264
2024 में 307 
2025 में 385

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें