फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में भारी बारिश: रेलवे ट्रैक पर चार फुट तक भरा पानी, 13 घंटे बाधित रहा रेल रूट, 30 ट्रेनें प्रभावित

Mon, 16 Jun 2025 10:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Heavy Rain In Bareilly: बरेली में रविवार आधी रात के बाद गरज-चमक के साथ चार घंटे तक झमाझम बारिश हुई। रात करीब दो बजे शुरू हुई बारिश सुबह छह बजे तक जारी रही। बरेली सिटी से जंक्शन तक रेल लाइन पर बारिश का पानी भर गया, जिससे कई ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। 
विज्ञापन
1 of 5
बरेली में हुई भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
UP Weather News: बरेली में प्री मानसून का आगाज रिकॉर्ड बारिश के साथ हुआ। रविवार रात ढाई से सुबह छह बजे तक 149.4 मिमी बारिश हुई। बरेली जंक्शन से बरेली सिटी स्टेशनों के बीच रेलवे लाइनों पर करीब चार फुट पानी भर गया। रिकार्ड बारिश के कारण सोमवार को ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई। बरेली जंक्शन-बरेली सिटी के बीच रेलवे ट्रैक पर चार फुट तक तक पानी भरने के कारण सात सवारी गाड़ियों और 11 मालगाड़ियों को रास्ते के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। यह रेल लाइन 13 घंटे तक बाधित रही। इस दौरान कासगंज-बरेली रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों को उत्तर रेलवे की लाइन से पास किया गया। रात आठ बजे रूट क्लियर हो सका।

यह भी पढ़ें- बरेली में आंधी-बारिश का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति हुई ठप
विज्ञापन

2 of 5
घरों में भरा बारिश का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार रात दो बजे से शुरू हुई भारी बारिश के दौरान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो और पांच के शेड झरना बन गए। लखनऊ-दिल्ली रेलखंड के कई स्टेशनों के यार्ड जलमग्न हो गए। 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर को घटपुरी स्टेशन पर रोक दिया गया। 55325 बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर को देरी से चलाया गया। 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस को जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। इस ट्रेन का ठहराव प्लेटफार्म नंबर पांच पर होता है।
विज्ञापन

3 of 5
जंक्शन पर टीनशेड से गिरता बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 05062 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन और 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोक दिया गया। 55308 काशीपुर-कासगंज पैसेंजर, 55328 बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर को भी रोककर चलाया गया। 12036-35 पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।

4 of 5
पंपिंग सेट लगाकर निकाला गया बारिश का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 घंटे में 15 पंपिंग सेट लगाकर निकाला जा सका पानी
जंक्शन और बरेली सिटी के बीच रेलवे ट्रैक पर भरा पानी 10 घंटे की जद्दोजहर के बाद निकाना जा सका। इसके लिए 15 पंपिंग सेट का इस्तेमाल करना पड़ा। 80 से ज्यादा श्रमिकों को लगाया गया। बारिश के बाद सुबह नौ बजे से यहां पानी निकासी के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया। रात आठ बजे लाइन क्लियर हो सकी। फिलहाल लाइन की पेट्रोलिंग की जा रही है। ज्यादा जलभराव होने के कारण कुछ स्थानों पर स्लीपर को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश के बाद सुभाषनगर में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के कई इलाकों में जलभराव 
 शहर को जलभराव से राहत देने की नगर निगम की कार्ययोजना पहली बारिश में बह गई। सुरेश शर्मा नगर, सतीपुर, जनकपुरी, प्रेमनगर, बानखाना, बिधौलिया, आजमनगर, इंग्लिशगंज, फाल्तूनगंज, संजयनगर, सुभाषनगर समेत शहर के कई मोहल्लों में जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। घरेलू सामान, फर्नीचर और तमाम उपभोक्ता वस्तुएं खराब हो गईं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें