सितंबर के आखिर में मौसम से सितम से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरेली समेत पूरे मंडल में भारी बारिश का दौर जारी है। 20 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। तेज हवा भी चल रही है, जिससे धान समेत अन्य फसलों का भारी नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 7
खेत में गिरी धान की फसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बरेली समेत मंडल के चारों जिले में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिनभर बूंदाबांदी हुई। शाम को मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक नहीं थमी। बरेली में रात 12 बजे तक 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान है। बारिश से तापमान में भी गिरावट भी आई है। मौसम ने सर्दी का अहसास करा दिया है। बारिश से यही हाल शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत का रहा। बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। तेज हवा चलने से धान व अन्य फसलों का भारी नुकसान होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
2 of 7
बरेली में भारी बारिश।
- फोटो : संवाद
मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, शनिवार को बारिश का रेड अलर्ट है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार को भी बारिश का यलो अलर्ट है।
विज्ञापन
3 of 7
बरेली में भारी बारिश
- फोटो : संवाद
27 सितंबर तक होगी बारिश
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते प्रदेश के मौसम पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आगामी 12 घंटों तक अपनी तीव्रता बनाए रखने के बाद इसके निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने के आसार हैं। 27 सितंबर तक तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। तापमान में भी गिरावट की संभावना है।
4 of 7
खेत में गिरी धान की फसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फसलों पर असर
कई जगहों पर खेतों में खड़ी धान समेत कई फसलें जमीन पर गिर गईं। इससे किसानों को फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहंपुर और खीरी जिले में तेज हवा चलने से धान की फसल बिछ गई। नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बरेली में रातभर हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी का अहसास
मौसम विभाग के मुताबिक, बादलों मंडराने की वजह से बीते तीन दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को बरेली जिले का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 25.7 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम 20.1 डिग्री रहा। इससे सर्दी का अहसान होने लगा।
विज्ञापन
6 of 7
सुभाषनगर पुलिया के नीचे बहता पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली के निचले इलाकों में जलभराव
बरेली में लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में एक बार फिर पानी भरने लगा। हालात को देखते हुए स्टेडियम रोड स्थित रेजीडेंसी गार्डन, कर्मचारी नगर, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, संजय नगर और सिकलापुर समेत कई प्रमुख कॉलोनियों के निवासियों में डर का माहौल है।
यदि बारिश का यह दौर इसी तरह जारी रहा तो शहर की कई प्रमुख कॉलोनियां और सड़कें एक बार फिर जलमग्न हो सकती हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि जलभराव की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी के लिए पंपिंग सेट और अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएं, ताकि सितंबर के शुरुआती दिनों जैसे हालात दोबारा न पैदा हों।